जन परिवर्तन रैली के जरिए भंडारी ने भरी चुनावी हुंकार

Team PahadRaftar

जन परिवर्तन रैली के जरिए भंडारी ने भरी चुनावी हुंकार

गोपेश्वर बस स्टेशन पर आयोजित कांग्रेस पार्टी की जन परिवर्तन रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिति जैसे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में इस बार परिवर्तन की लहर है। कहा कि 20 सालों का रेकार्ड है कि जो भी व्यक्ति बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव जीता सूबे में उसी की सरकार बनी। कहा कि इस बार बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।

कांग्रेस की जन परिवर्तन रैली पुलिस लाईन से शुरू होकर बस स्टेशन से गोपीनाथ मंदिर पहुंची। उसके बाद बस स्टेशन पर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को धन, दौलत, संपत्ति का अभिमान है। उनकी जीत को रोकने के लिए भाजपा कर हथकंडे अपना रही है। कहा कि बीते दिनों भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के चमोली पहुंचने पर भाजपा ने लाखों रुपए के गेट बनाए। इन गेटों के निर्माण पर जनता का लाखों का धन बर्बाद किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता से चंदा लेकर चुनाव सामग्री एकत्रित की है। कहा कि वह पहले विधायक, मंत्री व जनता के सेवक रहे। उस दौरान जो उनकी क्षमता थी उसके मुताबिक प्रदेश का विकास किया। जो कार्य नहीं हुए हैं भंडारी ने उन्हें अब पूरा करने का वायदा किया। आशा जताई कि व्यापारी, ग्राम प्रधान, महिलाएं, सामाजिक व कर्मचारी संगठन इस बार उन्हें विधानसभा तक जरूर भेजेंगे। भंडारी ने केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है कई जवान शहीद हो गए हैं। महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। बेरोजगार परेशान हैं। जनसभा में चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति इस बार पूरे मन से कांग्रेस के साथ है। लिहाजा उन्हें विश्वास है कि सूबे में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।

कांग्रेस की रैली के दौरान लगा जाम

गोपेश्वर नगर में विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित कांग्रेस की रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा शामिल हुए। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे वाहनों की संख्या भी सैकड़ों में थी। जनसभा के दौरान नगर व आसपास के क्षेत्र में दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए बड़े वाहनों को नगर से चार किमी दूर पोखरी बैंड पर ही रोका गया। जबकि छोटे वाहनों को नया बस अडडा सहित अन्य स्थानों पर पार्किंग किया गया।

Next Post

सीमांत जोशीमठ के किसानों को मिला पीएम फसल बीमा राशि, बोले किसान मोदी है तो मुमकिन है

जोशीमठ : पीएम फसल बीमा योजना छह गुना बीमा क्लेम मिलने से किसानों में खुशी,बोले किसान मोदी है तो मुमकिन है। संजय कुँवर जोशीमठ प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना में रवि की फसल के तहत सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के करीब 1180 प्रगतिशील किसानों को पिछले वर्ष की बेमौसमी ओलावृष्टि, प्राकृतिक आपदा […]

You May Like