भंडारी को मिल रहा मातृशक्ति का अपार समर्थन

Team PahadRaftar

गोपेश्वर। पोखरी मातृशक्ति से ही समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है, यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने विकासखंड के खदेड़ पट्टी के चाँदनी खाल में आयोजित महिला सम्मान समारोह और कांग्रेस की विशाल जन रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस विशाल रैली ने भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार की आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों को चुनौती दे दी है। भण्डारी ने कहा कि बिना नारी शक्ति के परिवार नहीं बनता है ,ये रैली वर्तमान ब्यवस्था को परिवर्तित करने का संकेत है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार केवल जुमलों की सरकार है। केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा है कानून ब्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है । राजेन्द्र भण्डारी ने विशाल जन सभा से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बदरीनाथ विधानसभा सीट से समर्थन अपने लिए समर्थन मांगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं को सम्मानित किया है।गायक मंगलेश डंगवाल और संगीता ढौंडियाल के जागरों और गीतों पर दर्शक खूब झूमे। मंगलेश डंगवाल के जागर दैडी हो जाय कुल देवी ,राज राजेश्वरी ,सिल्की बाध ,सिल्की धडिया ,को बीज ,छिलकू जगै कमर मोड़ी ,तथा संगीता ढौंडियाल के लोक गीतों से भगवती नन्दा ,तेरी डोली सजेगी ,,ढोल दमो बजी गैन ,मोहना मेरा मोहना ,हाय काखडी झिलेमा ने दर्शकों समारोह में मौजूद नारी शक्ति सहित सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ब्लाक प्रमुख जोशीमठ हरीश पंवार प्रमुख प्रीती भण्डारी सत्येन्द्र नेगी बीरेंद्र भण्डारी फतेराम सती कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी नगर अध्यक्ष सन्तोष चौधरी संतू नेगी जगदीश भट्ट नरेंद्र सिंह, सुंदर फर्स्वाण मुकुल बिष्ट,अरबिंद नेगी,रवींद्र नेगी, आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

पुलिस ने एनसीसी के छात्रों को दी सुरिक्षत यातायात नियमों की जानकारी

चमोली : यातायात पुलिस ने NCC के बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी पर्वतीय जनपदों में सर्पीली सड़कों पर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशा, तेज रफ्तार मोबाइल और लापरवाही होती है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात ओर जनपद पुलिस हमेशा ही सक्रिय दिखाई देती है। जनपद […]

You May Like