सीमांत में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने घर-घर जाकर महेंद्र भट्ट के पक्ष में मांगा वोट – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

बेहतर बूथ मैनेजमेंट संगठन के साथ भाजपा कार्यकर्ता जुटे सीमांत में महेंद्र भट्ट के प्रचार प्रसार पर

संजय कुँवर जोशीमठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहाड़ में डोर टू डोर प्रचार व विभिन्न वर्गों के सम्मेलनों के बाद अब चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में भी बदरीनाथ विधान सभा के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। जनपद चमोली के इस सीमांत ब्लाक जोशीमठ की 50 से अधिक ग्राम सभाओं में BJP कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बेहतर बूथ प्रबंधन और मजबूत संगठन की शक्ति के बल पर बर्फबारी भरे रास्तों से होकर सबका साथ सबका विकास के विजन को लेकर घरघर प्रचार अभियान में जुटी है।कार्यकर्ता उर्गम घाटी से लेकर अलकनंदा धौली गंगा घाटी पुलना घाटी के गाँवों में विभिन्न टोलियों के माध्यम से युद्धस्तर पर बदरीनाथ विधान सभा सीट के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के पक्ष में वोट की अपील करने में जुटे हुए हैं।
वहीं जोशीमठ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव डगरडगर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।सीमांत के गांवों में भी पीएम मोदी के नाम व काम को लेकर भी लोग प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। खासकर महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबतक के विकासो उन्मुख कार्यों से संजीदा नजर आ रहे हैं।

Next Post

केदारनाथ सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी माला तिवारी ने लिया नाम वापस, अब 13 प्रत्याशी रणभूमि में - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : केदारनाथ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी माला तिवारी के नाम वापसी के बाद अब 13 प्रत्याशी चुनावी समर में है, निर्दलीय प्रत्याशी माला तिवारी के नाम वापसी का फायदा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुमन्त तिवारी को मिल सकता है, और सुमन्त तिवारी को जिस प्रकार युवाओं का सहयोग […]

You May Like