बदरीनाथ विधानसभा में महेंद्र भट्ट व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान किया तेज – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली जिले में सर्द हवाओं के बीच राजनीति गर्माहट तेज हो गई है। पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। चमोली जिले की हॉट सीट बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने घर – घर जाकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अपने इस अभियान के तहत महेंद्र भट्ट ने जिले के नजदीक गांव
कोठियाल सैंण,बाजपूर,कुहेड आदि गांवों में घर – घर जाकर जनता से भाजपा के विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी के अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने बंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों किरूली, लुहां, दिगोली, गडोरा व मायापुर सहित अन्य गांवों में युवाओं को भाजपा से जोड़ने के साथ ही विकास के नाम पर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के विकास कार्यों को जनता के बीच रख कर अधिक से अधिक वोटों से महेंद्र भट्ट को जिताने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है!

Next Post

थराली में टिकट मिलते ही मां नंदा देवी का आशीर्वाद लेकर भूपाल राम टम्टा ने बढ़ाया अपना जनसंपर्क अभियान - पहाड़ रफ्तार

चमोली जिले की आरक्षित सीट थराली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा ने टिकट मिलते ही मां नंदा देवी का आशीर्वाद लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा ने मुन्नी देवी शाह का टिकट काटकर जमीनी नेता भूपाल राम टम्टा […]

You May Like