कर्णप्रयाग व थराली भाजपा तो बदरीनाथ सीट कांग्रेस की झोली में – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों में दो भाजपा तो एक सीट कांग्रेस की खाते में गई।
चमोली जिले की हॉट सीट बदरीनाथ विधानसभा में जहां दोपहर तक भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट दोपहर तक लगभग 500 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। तब लग रहा था कि यह सीट भाजपा की झोली में जा सकती है। लेकिन दोपहर बाद कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी धीरे – धीरे बढ़त बनाने में कामयाब हुए और जीत के करीब पहुंच गए। वहीं थराली सीट पर भाजपा के भोपाल राम टम्टा कांग्रेस प्रत्याशी जीत राम से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे जो अंत तक बना रहा। कर्णप्रयाग सीट पर कांग्रेस के मुकेश नेगी दोपहर तक लगभग 1000 वोट से बढ़त बनाए हुए थे।जो दोपहर बाद धीरे-धीरे कम होकर घट गई और भाजपा के अनिल नोटियाल धीरे धीरे बढ़त बनाने लगे और जीत के करीब पहुंचे। चमोली की दो सीट पर भाजपा तो एक कांग्रेसी की झोली में गई! कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न और खेली रंगों की होली।

Next Post

चमोली की तीनों सीटों पर कौन कितने वोटों से जीता जानने के लिए पढ़ें पहाड़ रफ्तार

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 मतगणना परिणाम बदरीनाथ विधानसभा 1-राजेंद्र सिंह भंडारी कांग्रेस को कुल 32661 वोट पड़े। 2-महेंद्र भट्ट भाजपा को 30595 वोट पड़े। *कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह भंडारी 2066 वोट से विजय हुए। थराली विधानसभा 1-भूपाल राम टम्टा भाजपा को 32852 वोट पड़े। 2- डॉ जीतराम कांग्रेस को 24550 […]

You May Like