भगवती नन्दा के विदाई पर महिलाओं की आंखें छलक उठी – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों व महिलाओं के पौराणिक जागरों तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है। भगवती नन्दा के आगमन से तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का वातावरण कई दिनों तक भक्तिमय बना रहा तथा ग्रामीण भगवती नन्दा की असीम भक्ति में डूबे रहे। सोमवार को सारी गांव से भगवती नन्दा के विदा होते समय महिलाओं की आंखें छलक उठी तथा ग्रामीणों ने भगवती नन्दा को विदा होते समय कई स्थानीय व्यंजन भेंट कर मनौती मांगी। भगवती नन्दा की विदा होते समय महिलाये दूर खेत – खलिहानों तक भगवती नन्दा की राह निहार कर अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करती रही। पर्यटक गांव सारी में भगवती नन्दा के आगमन पर ग्रामीणों के अथक प्रयासों से पहली बार आयोजित भजन संध्या की दूसरी संध्या में आरती गुसाई व उनकी टीम के नाम रही ,उनके द्वारा प्रस्तुत धार्मिक भजनों का दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। भगवती नन्दा के पर्यटक गांव सारी आगमन पर आयोजित दूसरी भजन संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि भगवती नन्दा हर भक्त की हर मुराद पूरी करती है तथा भगवती नन्दा के आगमन से विभिन्न गांवों के ग्रामीणों में भारी उत्साह बना रहता है। ग्रामीणों द्वारा पहली बार आयोजित भजन संध्या की उन्होंने भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की भजन संध्या को अन्य गांवों में भी आयोजित करनी की सामूहिक पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल देवरियाताल की बदौलत आज स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में लगातार इजाफा होने से स्थानीय युवाओं के सन्मुख स्वरोजगार के अवसर स्वत: ही प्राप्त हो रहें है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं व युवाओं के चहुमुखी विकास के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है सभी महिलाओं व युवाओं को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। प्रधान मनोरमा देवी ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भगवती नन्दा के आगमन पर आयोजित भजन संध्या को और भव्य रूप में मनाने के भरसक प्रयास किये जायेंगे। पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भट ने कहा कि भगवती नन्दा के सारी गांव आगमन पर पहली बार आयोजित भजन संध्या में हर एक ग्रामीण का भरपूर योगदान रहा! भगवती नन्दा के सारी गांव आगमन पर आयोजित दूसरी भजन संध्या में तल्ला नागपुर की प्रसिद्ध लोक गायिका आरती गुसांई व सारी गांव निवासी जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट के द्वारा प्रस्तुत धार्मिक भजनों की प्रस्तुत मुख्य आकर्षण रही। सभी नाटकों व भजन संध्या में राजकुमार गुसाई,आदर्श चौधरी, सुलोचना रावत , आरजू गुसाई सहित विभिन्न कलाकारों का अहम योगदान रहा तथा सभी दर्शकों ने भजन संध्या का देर रात तक भरपूर आनन्द उठाया । इस मौके पर पुजारी देवेन्द्र नेगी , रघुवीर नेगी , मुरली नेगी, रमेश नौटियाल,पी एस नेगी, दिलवर भटट् कुलदीप नेगी , उपेन्द्र भटट,उप प्रधान अनीता देवी , युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट, महिला मंगल दल मंजू देवी, वन पंचायत सरपंच मुरली सिंह, ईडीसी अध्यक्ष मनोज सिंह नेगी , गुड्डी देवी, भगत सिंह नेगी, बिक्रम सिंह,धनश्याम लाल, बसन्त लाल,बचन लाल सहित सैकड़ों धियाणियां, प्रवासी, जनप्रतिनिधि, पर्यटक व ग्रामीण मौजूद थे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन तिवारी ने जिले की समस्याओं के निराकरण की मांग की - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान तिलवाडा गढ़वाल मण्डल विकास निगम में मुलाक़ात करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में फैली समस्याओं के निराकरण की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापनों […]

You May Like