भगवती दुर्गा को जो मनुष्य जिस भाव से भजता है उसे वैसा ही फल मिलता है : आचार्य सुरेशानंद गौड़ – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के रूच्छ महादेव व कोटि माहेश्वरी तीर्थ में बाबा शिवगिरी महाराज व स्थानीय जनता के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य सुरेशानन्द गौड़ ने भगवती दुर्गा को अनेक नामों से पुकारा जाता है मगर भगवती दुर्गा के 32 नामों का उच्चारण विशेष रूप से लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि भगवती दुर्गा ही कलिकाल में प्रत्यक्ष फल देनी वाली है इसलिए भगवती दुर्गा का स्मरण सदैव करना चाहिए। कथावाचक आचार्य सुरेशानन्द गौड़ ने कहा कि भगवती दुर्गा को जो मनुष्य जिस भाव से भजता है उस मनुष्य को उसी प्रकार के फल मिलते है। इस मौके पर ओम प्रकाश भटट्, प्रेम प्रकाश भटट्, महेश चन्द्र सती, विपिन भटट्, सत्यानन्द भटट्, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, गया दत्त भटट्, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह सत्कारी, मोहन सिंह राणा, दिनेश सत्कारी, राजेन्द्र सत्कारी,प्रताप सत्कारी, मातवर सिंह राणा, कैलाश राणा सहित कालीमठ घाटी के विभिन्न गावों के श्रद्धालुओं व महिला मंगल दल, युवक मंगल दल खोन्नू के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

आगाज फेडरेशन पीपलकोटी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से की राहत सामग्री वितरण

ऋषि गंगा तपोवन घाटी में ग्लेशियर टूटने से आई प्राकृतिक आपदा में भारी तबाही हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों की असमय ही जान चले गई। संकट की इस घड़ी में शासन प्रशासन के साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी आपदा प्रवाहित क्षेत्रों में काम किया गया। आगाज फेडरेशन पीपलकोटी द्वारा […]

You May Like