पीपलकोटी : बंड विकास मेले में महिला मंगल दलों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

admin

बंड विकास मेले में महिला मंगल दलों ने दी शानदार लोक  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

संजय कुंवर 

चमोली : बंड विकास मेले में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा शानदार लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेले में आज के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट। संगठन द्वारा उनका फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

महिला मंगल दल मठ को सम्मानित करते बंड संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी

सात दिवसीय बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन किसान एवं सांस्कृतिक मेले के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि रहे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट जबकि विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला पंचायत सदस्य, कुमारी संतोषी, रमा राणा, जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला के प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला रहे। बंड संगठन द्वारा सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।

बंड विकास मेले के तीसरे दिन बंड एवं नागपुर पट्टी क्षेत्र के 38 से अधिक महिला मंगल दलों की महिलाओं ने लोकगीत एवं पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। बंड विकास संगठन द्वारा सभी महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित राशि देकर हौसला अफजाई की गई। जिसमें ग्राम पंचायत मठ, बजनी, हाट, जैंशाल, स्यूंण, बेमरू, लूंहा, दिखोली, गुनियाला, सल्ला रैतोली, कम्यार, बिरही, मायापूर, गडोरा, कोडिया, किरूली, अगथला, बिरही , सैंजी गाड़ी नौरख पीपलकोटीग्राम पंचायत मठ, बजनी, हाट, जैंशाल, स्यूंण, बेमरू, लूंहा, दिखोली, गुनियाला, सल्ला रैतोली, कम्यार, बिरही, मायापूर, गडोरा, कोडिया, किरूली, अगथला, बिरही , सैंजी गाड़ी नौरख पीपलकोटी सहित अन्य उपस्थित रहे। जज की मुख्य भूमिका में सिंवागी लखेड़ा, डॉ. कृष्णा नंद पंत और आदित्य रहे। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मेलार्थियों द्वारा जमकर खरीदारी भी की गई।

इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, ताजवर नेगी,  संरक्षक अतुल शाह, शंभू सती, गजेन्द्र राणा, हरेंद्र पंवार, विजय मलासी, अयोध्या हटवाल, अब्बल सिंह, प्रकाश नेगी, दीपक पंत, सुनील कोठियाल, मनोज कुमार, शैलेंद्र नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों ने छात्राओं को सिखाए पर्यावरण और वन्यजीव सुरक्षा के गुर

ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों ने छात्राओं को सिखाए पर्यावरण और वन्यजीव सुरक्षा के गुर संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ: पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ की कक्षा 11वीं और 12वीं की 50 छात्राओं ने आज वन विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद कर पर्यावरण संरक्षण और […]

You May Like