
संजय कुंवर
बदरीनाथ : भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में कुबेर देवरा समिति की ओर से भगवान बदरी विशाल के खजांची श्री कुबेर जी की पूजा, नित्य नियम, पौराणिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व स्थानीय मान्यताओं को जानने के लिए वेबसाइट बनाया गया है। जिसका उद्घाटन बदरीनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक बंदे रावल जी के करकमलों द्वारा किया गया।
जिसमें महंत खाक चौक हनुमान मंदिर बदरीनाथ,योगेश्वर बालक दास जी महाराज, कोषाध्यक्ष विमलेश पंवार, राजेश मेहता आदि उपस्थित रहे। आज से श्रद्वालु कुबेर जी के मंदिर से संबंधित सभी रोचक आध्यात्मिक जानकारी से लेकर पूजा-अर्चना अभिषेक भोग दर्शन सम्बन्धी जानकारी इस badrinath kuber.com वेब साइट के माध्यम से ले सकते हैं।

