बदरीनाथ : आज महालक्ष्मी को लगेगा कढ़ाई भोग, नारायण के साथ विराजमान का निमंत्रण

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पूर्व फूल मालाओं से भव्य सजाया जाता रहा है। वहीं पंच पूजा के चौथे दिन महालक्ष्मी का कढ़ाई भोग लगाया जाएगा।

बदरीनाथ धाम में पंच पूजा के चौथे दिन आज महालक्ष्मी को कढाई भोग लगाकर माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण देने के लिए भोग अर्पित किया जाता है। यह उत्सव, जिसे ‘पंच पूजा’ का चौथा दिन भी कहते हैं। माता लक्ष्मी को समर्पित है और इसके बाद ही मंदिर के कपाट बंद करने की अंतिम तैयारियां शुरू होती हैं।
कढ़ाई भोग” के बाद, माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण देने के लिए लक्ष्मी मंदिर में ले जाया जाता है।

आज पंच पूजा के चौथा दिन मंदिर परिसर में विराजित मां महा लक्ष्मी जी की विशेष पूजा कर कढ़ाई प्रसाद चढ़ाया जाएगा और मां लक्ष्मी जी से श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में शेष शीतकाल हेतु श्री हरि नारायण प्रभु के सानिध्य में विराजमान होने की प्रार्थना करेंगे. वहीं कपाट बंद होने से पहले आज श्री बदरीनाथ धाम को गेंदे चम्पा चमेली आदि के पुष्पों से सुसज्जित जा रहा है।

Next Post

गोपेश्वर : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सहकारिता मेले का शुभारंभ

गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सहकारिता मेला का शुभारंभ गोपेश्वर : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग और चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से आयोजित सहकारिता मेले का सोमवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से साथ शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ […]

You May Like