बदरीनाथ : बारिश के फुहारों के बीच आज साढ़े दस हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरी विशाल के दर्शन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ धाम : बारिश की फुहारों के बीच साढ़े दस हजार श्रद्धालुओं ने आज किए बदरी विशाल के दर्शन।

भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में आज दोपहर बढ़ अचानक मौसम का बदला मिजाज, जिसके चलते बदरी पुरी में झमाझम बारिश की बौछारें पड़ी बावजूद इसके श्री बदरी विशाल के दर्शनों के लिए भक्तों की सिंह द्वार के आसपास काफी चहल पहल नजर आई, बारिश की फुहारों के बीच शुक्रवार 9 मई को आज देर शाम तक करीब 10489 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया, वहीं कपाट खुलने से लेकर अब तक बदरी पुरी में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया है,श्रद्धालु बदरी पुरी में सुगमता के साथ श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं।

Next Post

गौचर : 12 मई से तीन दिवसीय स्वर्गीय बीना बिष्ट पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक मेला, तैयारियां संपन्न

केएस असवाल  गौचर : सिदोली क्षेत्र के तोलसैंण में 12 मई से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूदों की धूम रहेगी। मेला समिति के अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट […]

You May Like