बदरीनाथ : भू-बैकुंठ धाम में मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ धाम : भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में विकास प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने शासन – प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

बदरीनाथ धाम में जहां आठ पहर भगवान हरि नारायण के नाम की गूंज है, वहीं अब स्थानीय हक-हकूकधारियों द्वारा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने लगे हैं।

गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्य शुरू होने के बाद अस्तित्व में आई विकास प्राधिकरण के बाद स्थानीय कारोबारियों, पंडा समाज, होटल व्यवसाई और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान न होने से क्षुब्ध प्रभावितों ने बद्रीश समिति के बैनरतले एकजुट होकर सोमवार को माणा से बदरीनाथ तक सैकड़ों लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई है। मांगों पर जल्द अमल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति के प्रवक्ता मनदीप भंडारी का साफ कहना है कि प्राधिकरण सहित अन्य सभी ज्वलंत मुद्दों पर शासन – प्रशासन से लगातार पत्राचार और वार्ता के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया है धरातल पर कुछ नहीं हुआ लिहाजा अब जन आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन ही एकमात्र सहारा है।

 

 

Next Post

चमोली : जिले के 14 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल

वाइब्रेंट विलेज में आर्मी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के समन्वय से किये जाए विकास कार्य चमोली के 14 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल चमोली : वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमांत गांवों के विकास को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित […]

You May Like