
संजय कुंवर
बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी जी ने पांडुलिपि के अनुसार निर्मित बदरीनाथ जी की आरती का विमोचन किया।
आज सात मई को उत्तराखंड की लोक गायिका अर्चना सती द्वारा गायन आरती का विमोचन बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी ने किया। ठाकुर धन सिंह बर्तावाल द्वारा रचित आरती को बदरीनाथ धाम के वेदपाठी रविन्द्र भट्ट के मंत्रोचारण व अर्चना सती ने गाया एवं अनूप नेगी ने संगीतमय किया है।यूट्यूब पर आज आरती लॉच हुई।

