बदरीनाथ : पंच पूजाओं के तीसरे दिन खड्ग पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन हुआ बंद

Team PahadRaftar

संजय कुंवर की रिपोर्ट 

बदरीनाथ धाम : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में आज पंच पूजाओं के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खड्ग पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद। सोमवार से धाम को फूलों से सजाने का कार्य होगा शुरू।

रविवार आज खड्ग पुस्तक पूजन के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं अमित बंदोलिया एवं आदि केदारेश्वर मंदिर के पुजारी गणों ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल सहित मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के चौथे दिन 24 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को आमंत्रण तथा 25 नवंबर अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

 

 

Next Post

बदरीनाथ : आज महालक्ष्मी को लगेगा कढ़ाई भोग, नारायण के साथ विराजमान का निमंत्रण

संजय कुंवर  बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पूर्व फूल मालाओं से भव्य सजाया जाता रहा है। वहीं पंच पूजा के चौथे दिन महालक्ष्मी का कढ़ाई भोग लगाया जाएगा। बदरीनाथ धाम में पंच पूजा के चौथे दिन आज महालक्ष्मी को कढाई भोग लगाकर माता लक्ष्मी को भगवान नारायण […]

You May Like