
बदरीनाथ : बामणीगांव में नन्दा अष्टमी उत्सव शुरू, मां नंदा को बुलावा देने नीलकंठ पहुंचे देव फुलारी
संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम
भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में भी मां नन्दा देवी को समर्पित नंदाष्टमी महोत्सव का आज से हुआ आगाज। मां नंदा देवी को बुलावा देने नीलकंठ पहुंचे माता के देव फुलारी,
बदरी पुरी के स्थानीय मेजबान गांव बामणी गांव में शनिवार से चार दिवसीय नंदाष्टमी महोत्सव की शुरुआत हो गई। महोत्सव के पहले दिन परंपरा के अनुसार मां नंदा देवी को बुलावा देने के लिए फुलारी नीलकंठ की ओर रवाना हुए।
सुबह नंदा देवी मंदिर में विशेष दर्शन के बाद फुलारी बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने फूलारी एवं देव पसवा का स्वागत किया। इसके उपरांत दोपहर तीन बजे फुलारी नंदा देवी मंदिर बामणी गांव से नीलकंठ की ओर प्रस्थान कर गए।
फुलारी आज रात्रि विश्राम नीलकंठ में करेंगे। इसके बाद रविवार शाम को बामणी गांव लौटेंगे। कल नीलकंठ की तलहटी पर परंपरागत ढंग से मां नंदा देवी को बुलावा दिया जाएगा। इस दौरान फूलारी ब्रह्मकमल की सुंदर-सुंदर कंडियां लेकर मां नंदा मंदिर पहुंचेंगे। आज से बामणी गांव में वहीं श्रद्धालुओं के लिए जय मां नन्दा समिति की और से चार दिनों तक भंडारे का आयोजन भी किया गया

