बदरीनाथ : विश्व पर्यटन दिवस पर माणा पास देवताल तक शानदार एमटीबी चैलेंज साइकिल प्रतियोगिता

Team PahadRaftar

देवताल:  विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर माणा पास दर्रे में MTB चेलेंज की धूम, वाइब्रेंट एडवेंचर टूरिज्म को मिला बढ़ावा

संजय कुंवर

देवताल / माणा  : समुद्रतल से करीब 18 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रदेश के सबसे ऊंचे दर्रे और मोटरेबल पास देवताल माणा पास में वर्ल्ड टूरिज्म डे 2025 के अवसर पर देवताल वैली में MTB चेलेंज रेस का शानदार आयोजन हुआ। सीमांत सरहदी क्षेत्रों में सीमा दर्शन सहित वाइब्रेट टूरिज्म को आगे बढ़ाने के लिए ये मेगा टूरिज्म इवेंट्स मील का पत्थर साबित हो रहा है।

पूर्व सीएम उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में उत्तराखंड स्की माउंटनियरिंग एसोसिएशन द्वारा ये दो दिवसीय MTB चेलेंज प्रतियोगिता का आयोजन बदरीनाथ धाम से देवताल माणा पास घस्तोली तक रहा। पूरे MTB चेलेंज प्रतियोगिता में जहां जोश और जज्बे से भरे देश के विभिन्न प्रांतों के एथलीटों ने अपना बेस्ट दिया, वहीं इस MBT चेलेंज प्रतियोगिता में पूरी तरह भारतीय सेना के बाइकर्स का दबदबा रहा। MTB चेलेंज के सभी 5 पदकों पर सेना का कब्जा रहा। भारतीय सेना के मोहित सिंह ने यह चेलेंज जीतकर पहला स्थान हासिल किया,वही स्थानीय MBT चेलेंज बाइकर्स शार्दुल थपलियाल नवीन मेहता और विशाल नंबूरी ने रेस पूरी कर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया।

वहीं समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को कपकोट क्षेत्र के युवा विधायक सुरेश गड़िया ने आयोजन समिति की और से नगद पुरस्कार सहित सभी प्रतिभागी एथलीटों को मेडल प्रमाण पत्र वितरित किए गए,एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट बताया कि 40 किलोमीटर की ये MTB चेलेंज प्रतियोगिता का मुख्य उद्वेश्य सीमांत माणा घाटी के देवताल माणा पास क्षेत्र में वाइब्रेट टूरिज्म ओर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है और माना पास देवताल क्षेत्र को अंतराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाना है। उन्होंने इस मेगा एडवेंचर इवेंट्स के सफल समापन हेतु सभी सहयोगियों GMVN, भारतीय सेना। ITBP, एडीसी भ्यूंडार,एनटीपीसी,SBI सहित अन्य सभी लोकल सपोर्टिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Next Post

औली : विश्व पर्यटन दिवस पर औली, गोरसों बुग्याल में चलाया स्वच्छता अभियान

संजय कुंवर  औली : विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग चमोली द्वारा औली, गोरसों बुग्याल में चलाया स्वच्छता अभियान पर्यटन विभाग चमोली के सौजन्य से पर्यटन स्थली औली सहित गोरसों बुग्याल में सेवा पखवाड़ा वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वर्ल्ड टूरिज्म डे से शुरू हुए इस स्वच्छता […]

You May Like