गौचर : बदरीनाथ हाईवे कमेडा में खुला, ली राहत की सांस

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : क्षेत्र में देर रात हुई बारिश से कमेड़ा के जखेड़ गधेरे के पास हुए भूस्खलन से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को लगभग 11 घंटों बाद यातायात के लिए खोले जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Oplus_0

शुक्रवार देर रात क्षेत्र में हुई भारी बारिश से जनपद की सीमा पर कमेड़ा के जखेड़ गधेरे के पास हुए भूस्खलन से ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही लगभग 11 घंटों तक ठप्प रही। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी स्थान पर वर्ष 2013 की आपदा में जखेड़ गधेरे के उफान पर आने से डाट पुलिया सहित सड़क का बड़ा हिस्सा वास आउट होने से कई दिनों तक मार्ग अवरूद्ध रहा था। तब यह मार्ग सीमा सड़क संगठन के अधीन था। उस समय पहाड़ी काटकर किसी तरह वाहनों की आवाजाही शुरू की गई थी। सीमा सड़क संगठन इस स्थान पर पुलिया के निर्माण की कवायद शुरू ही कर रहा था कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन दे दिया गया। इसके बाद 25 जुलाई 2023 को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से इसी स्थान पर जहां अस्थाई पुलिया के साथ ही सड़क का लगभग 100 मीटर हिस्सा जमींदोज होने के साथ ही भारी मलवा आने से पांच दिनों तक मार्ग अवरूद्ध रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। तब हालात इतने खराब हो गए थे पैदल आवाजाही के लिए भी जगह नहीं बची थी। लेकिन ताजुब तो इस बात का है कि सब जानते हुए भी इस स्थान इतने लंबे अंतराल तक सुधारीकरण कार्य क्यों नहीं किया गया। इस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यह तो गनीमत रही कि इस साल इस क्षेत्र में भारी बारिश का सिलसिला अब जाकर शुरू हुआ है। अन्यथा बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। गौचर चौंकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण के अनुसार कमेड़ा के जखेड़ में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे के आसपास भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। शनिवार को दिन में 11 बजे के आसपास मार्ग यातायात के लिए खोला जा सका। उन्होंने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए वाहनों को गौचर में ही रोक दिया गया था।

Oplus_0

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार,यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी आदि का कहना है कि कमेड़ा के जखेड़ गधेरे के पास इतनी देर तक मार्ग बंद रहने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के हालात पहले से बने हुए थे इसके लिए बड़ी मशीनों को तैनात किया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया छोटी मशीनों की वजह से मार्ग खोलने में इतना समय लगा है।

Next Post

ऊखीमठ : भाजपा महिला मोर्चा 11 से 15 अगस्त तक निकालेगी तिरंगा यात्रा

11 से 15 अगस्त तक रुद्रप्रयाग भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी तिरंगा यात्रा, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता  लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ :  11 से 13 अगस्त तक भाजपा महिला मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सविता भंडारी की अध्यक्षता […]

You May Like