
संजय कुंवर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट
बदरीनाथ धाम : भू बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व जिला प्रशासन यात्रा तैयारियों भीड़ प्रबंधन,भक्तों की कतारों ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। इस बाबत जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक चमोली श्री द्वारा बदरीनाथ धाम में मंदिर परिसर की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान यात्रा से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बदरी पुरी में तीर्थ यात्रियों को श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों को लेकर किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर बीकेटीसी प्रबंधन पूरी सजगता से कार्य कर रही है। करीब 350 सुरक्षा कर्मियों का दस्ता बदरी पुरी की यात्रा व्यवस्थाओं और दर्शन व्यवस्था यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार है। वहीं सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ व एसटीएफ भी अलर्ट मोड़ पर बनी हुई है।

