
बदरीनाथ : देव पूजा निमित बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलम आज, पंच पूजा के आखिरी दिन श्री हरि नारायण प्रभु का हुआ पुष्प श्रृंगार
संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम
भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में ठीक 2 बजकर 56 मिनट पर बंद हो जाएंगे। पंच पूजा का आज अंतिम दिन है। कपाट मंगलमय को लेकर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी की गई है।
आज प्रातः 4 बजे से शुरू हुआ पुष्प श्रृंगार महा अभिषेक पूजन, बाल भोग, राजभोग का समय प्रातः 9 बजे तक होगा संपादित। बदरी विशाल जी कि सायंकालीन पूजाएं भी आज 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होंगी। ठीक एक बजे अपराह्न महा लक्ष्मी जी का गर्भ गृह में होगा प्रवेश। शयन आरती 1,40 बजे तक पूर्व उद्धव जी, कुबेर जी ओर गरुड़ जी का गर्भ गृह से बहिर्गमन, ठीक 1.40 बजे से कपाट निमिलन की विधियां होंगी संपादित।
मुहूर्तानुसार अपराह्न ठीक 2 बजकर 56 मिनट पर देव पूजा हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट मंगल होंगे।
श्री बदरीनाथ मंदिर 12 कुंतल गेंदे के पुष्पों से हुआ सुसज्जित,मंदिर के सिंह द्वार की अद्भुत मनोरम छठा देख श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर,कपाट मंगलम समारोह के साक्षी बनेंगे 6 हजार से अधिक श्रद्धालु, अबतक करीब 16 लाख 55 हजार श्रद्धालु पहुंचे बदरीनाथ धाम।
