बदरीनाथ धाम : सुपर स्टार अभिनेता रजनी कांत ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम : सुपर स्टार अभिनेता रजनी कांत ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

संजय कुंवर 

तमिल (साउथ) व हिंदी बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर विशेष पूजा -अर्चना की।

दरअसल फिल्म स्टार रजनी कांत सोमवार को हेलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने ठीक 11बजकर 45 मिनट पर श्री बदरीनाथ मंदिर में पहुंच कर श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
बता दें कि सुपर स्टार रजनी कांत हर साल अलौकिक शांति व अध्यात्मिक अनुभव के लिए श्री केदारनाथ एवं भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम धाम आते हैं।

Next Post

ज्योतिर्मठ : वन्यजीव संरक्षण के लिए छात्रों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सेंटर में विद्यालई बच्चों की वन्य जीव संरक्षण चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के सौजन्य से वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रभागीय कार्यालय के नेचर सेन्टर ज्योर्तिमठ में नगर क्षेत्र के […]

You May Like