
संजय कुंवर
बदरीनाथ धाम : भू-बैकुंठ नगरी में 11वें अंत राष्ट्रीय योग दिवस पर बही योग धारा।

भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम ओर देश के पहले ऋतु प्रवासी बायब्रेंट पर्यटन गांव माणा में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। बदरी पुरी की बात करें तो यहां आज सुबह से ही बारिश की हल्की फुहारों के मध्य योग की धारा बहती नजर आई है। यहां बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार के सामने मंदिर प्रांगण में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ,आईटीबीपी, एसडीआरएफ, बदरीनाथ पुलिस,सहित ,नगर पंचायत, से जुड़े अधिकारियों,कार्मिकों के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों ने भी इस इंटर नेशनल योगा डे को मिलकर योगासनों के साथ सेलिब्रेट किया। प्रातः काल से ही बदरीनाथ मंदिर के बाहर कोहरे की सफेद चादर से ढके परिसर में बोल बदरी विशाल भगवान की जय के जयकारे के साथ योग धारा की मंद मंद बयार चलती रही।

