बदरीनाथ : चारधाम होटल एसोसिएशन ने बदरीनाथ धाम में की बैठक, श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता हो खत्म

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ : चारधाम होटल एसोसिएशन ने बदरीनाथ धाम में बैठक कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। होटल व्यवसायियों ने आगामी 2026 की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म करने की मांग की।

उत्तराखंड के चार धामों में यात्रा सीजन में लाखों तीर्थ यात्रियों की ठहरने रहने खाने की सुगम व्यवस्था के साथ देश – दुनिया से यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं आथित्य सत्कार और अतिथि देवो भव की परम्परा का निर्वाहन करने वाले चारधाम के सभी होटल कारोबारियों की सहभागिता से बनी चारधाम होटल एसोसिएशन की एक अहम बैठक बदरीनाथ धाम में सम्पन्न हुई। जिसमें चार धामों के होटल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों सहित बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री, उत्तरकाशी , ज्योर्तिमठ, औली, पीपलकोटी सहित चमोली जनपद से जुड़े सभी होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जहां चार धाम होटल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेश मेहता ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया। जिसके बाद बैठक के होटल एसोसिएशन और यात्रा से संबंधित तय एजेंडे के तहत इन विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में साफ तौर पर प्रदेश सरकार को आने वाले 2026 के यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही इस बैठक के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। पूर्व ही आगाह किया गया है कि आने वाले 2026 के यात्रा सीजन में सर्व प्रथम चार धाम में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त हो साथ ही मांग की गई है कि यात्रियों के पंजीकरण को लेकर बार कोड QR कोड जैसी आधुनिक व्यवस्था अपनाई जाय। और यात्रा रूटों पर अनावश्यक पुलिस बैरियर को समाप्त किया जाय। गंगोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग का चौड़ी करण कार्य शीघ्र शुरू किये जाने के साथ – साथ गंगोत्री यमुनोत्री धामों के सुनियोजित विकास हेतु महा योजना प्लान जल्द शुरू हो। सयाना चट्टी के नीचे मलवा उठाने का कार्य अविलंब शुरू किया जाए।

बदरीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्यों की बैठकों में स्थानीय स्टेक होल्डरों की समितियों के पदाधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाय। बदरीनाथ धाम के मंदिर परिसरों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाय और पंच धाराओं की सुरक्षा के साथ ब्रह्म कपाल ओर तप्त कुंड क्षेत्र की सुरक्षा दीवाल जल्द बने और केदार घाटी में अनाधि कृत टैक्सी मैक्स वाहन संचालकों पर रोक लगाने हेतु शासन स्तर पर वार्ता हो। जैसी मांगों पर इस बैठक में महत्व पूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। और इन मांगों को शीघ्र अमल में लाने हेतु प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।

बैठक में केदार घाटी से धर्मेश नौटियाल, प्रेम गोस्वामी, अनिक नौटियाल,उपाध्यक्ष चार धाम होटल एसोसिएशन निखिलेश सेमवाल, सचिव चार धाम होटल एसोसिएशन , यमुनोत्री घाटी होटल एसोसिएशन से शोभन सिंह राणा , संदीप राणा, प्रवक्ता चार धाम होटल एसोसिएशन, उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन से शैलेन्द्र मतूडा , मनदीप भंडारी, प्रवक्ता होटल एसोसिएशन बद्रीनाथ, विश्वेश्वर नैथानी, बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति, पीताम्बर मौलफा, अध्यक्ष बद्रीश संघर्ष समिति,राम नारायण भंडारी मीडिया प्रभारी होटल एसोसिएशन बद्रीनाथ सहित सैकड़ों होटल कारोबारी ओर स्थानीय स्टेक होल्डरों मौजूद रहे।

Next Post

गौचर मेला : परंपरा, व्यापार और विकास का अद्भुत संगम

गौचर मेला : परंपरा, व्यापार और विकास का अद्भुत संगम केएस असवाल गौचर : उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ा गौचर मेला जो 14 नवंबर कल शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। प्रशासन ने मेले को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर […]

You May Like