लेखिका शशि देवली ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिवस

Team PahadRaftar

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित लेखिका शशि देवली ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। जो हर किसी के लिए खास और प्रेणादायक बन गया। दशोली ब्लॉक के गडोरा बंड क्षेत्र की लेखिका शशि देवली ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने आज अपने जन्मदिन पर मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने के बाद हॉस्पिटल जाकर रक्तदान किया। कन्यादान के बाद सभी दानों में सबसे बड़ा दान रक्तदान महादान माना गया है!

रक्तदान एक ऐसा दान है जो किसी जरूरतमंद के लिए आपातकाल में नवजीवन देता है। साहित्य के लिए समर्पित शशि देवली हमेशा अपनी लेखनी के द्वारा समाज में जागरूकता लाने के लिए समर्पित रहती है। अपने लेखन से सृजन शिरोमणि साहित्य सम्मान से सम्मानित कलम क्रांति साहित्यिक मंच उत्तराखंड की संस्थापिका, यादों की दस्तक ,हिमालय की गूंज जैसे अनेक किताब उनके अब तक प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वो समाज के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगी। रक्तदान करके शशि देवली जरुरतमंदों को नवजीवन देने का काम कर रही हैं। जन्मदिन पर इस पुनीत कार्य करने वाली लेखिका शशि देवली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Next Post

आठ साल की नौकरी में पंकज का पहला मनहूस रविवार - संजय कुँवर तपोवन

आठ साल की नौकरी में पंकज का पहला मनहूस रविवार संजय कुँवर तपोवन 7 फरवरी एक ऐसी मनहूस तारीख है जिसने न जाने कितने घरों के सपनों को बर्बाद कर के रख दिया। इस मनहूश दिन को कोई शायद ही भूल पायेगा। जिसने लगभग 200 से ज्यादा जिंदगियां लील दी। […]

You May Like