औली : औली में पहली बार दिखा विंटर कार्निवल नाइट स्नो स्कीइंग

Team PahadRaftar

औली में तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण पहली बार विंटर कार्निवाल नाइट स्नो स्कीइंग

संजय कुंवर औली ज्योर्तिमठ

औली विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स में आज तीसरे और अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण रोमांच से भरी नाइट स्नो स्कीइंग रही। जिसने रात में जाबांज स्कियरों द्वारा स्लोप पर नाइट स्नो स्कीइंग के करतब दिखाए गए। जिसे विंटर डेस्टिनेशन औली की खूबसूरत नन्दा देवी इंटर नेशनल स्कीइंग स्लोप पर पहली बार आयोजित किया गया है।

आयोजन समिति के कॉर्डिनेटर और राष्ट्रीय स्कीइंग कोच अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की नाइट स्नो स्कीइंग यूरोपीय देशों की अल्पाइन स्कीइंग स्लोप पर अधिकतर देखने को मिलती है लिहाजा इस बार विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स को यादगार बनाने के लिए हमने नाइट स्नो स्कीइंग इवेंट्स का आयोजन किया है जो पूरी तरह सफल रहा है।

Next Post

औली : 17 पदकों के साथ कार्निवल में चमके हिमाचल के खिलाड़ी, आंचल ने झटके दो गोल्ड

औली : चार दिवसीय विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स का रंगारंग समापन लोक गायक किशन महिपाल के गीत संगीत ने बांधा समा। संजय कुंवर औली ज्योर्तिमठ उत्तराखंड की खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन औली की बर्फीली वादियों में पिछले 4 दिनों से चले आ रहे विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स […]

You May Like