औली : 17 पदकों के साथ कार्निवल में चमके हिमाचल के खिलाड़ी, आंचल ने झटके दो गोल्ड

Team PahadRaftar

औली : चार दिवसीय विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स का रंगारंग समापन लोक गायक किशन महिपाल के गीत संगीत ने बांधा समा।

संजय कुंवर औली ज्योर्तिमठ

उत्तराखंड की खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन औली की बर्फीली वादियों में पिछले 4 दिनों से चले आ रहे विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स शीतकालीन कुंभ का आज समापन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, आईजी ITBP माउंटेनईयरिंग इंस्टीट्यूट औली, GM गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त रूप से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल मोमेंटो और नगद पुरस्कार के साथ भगवान श्री हरि नारायण प्रभु का महा प्रसाद भी भेंट किया, समापन समारोह में उत्तराखंड के लोक गायक किशन महिपाल की लोक धुनों पर स्की एथलीटों के साथ साथ GMVN के अधिकारियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया, किशन महिपाल के सुपर हिट गीत संगीत ,,, हम छा तेरा लाल,जिया कोरी कोरी, फ्यूलाडीया, आदि गीतों से समा बांधे रखा, नेशनल विंटर गेम्स औली में सबसे ज्यादा 17 पदक जीतकर चैंपियन बनीं हिमाचल प्रदेश की टीम, आंचल ठाकुर अल्पाइन स्कीइंग की गोल्डन एथलीट हिमाचल प्रदेश दो गोल्ड जीतने पर बेस्ट एथलीट चैंपियन का खिताब मिला।

Next Post

देहरादून : महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारा आयोजित

देहरादून : महा शिवरात्रि पूजन और रुद्राभिषेक के बाद आज विशाल महा प्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। शिवरात्रि महापर्व पर आचार्य मुरारी प्रसाद सेमवाल के सान्निध्य में 11 आचार्य द्वारा पुजन अभिषेक और सोमवार 16 तारीख को यज्ञ विशाल भंडारा नारायण मठ शिवालय में रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। सभी भक्तों […]

You May Like