औली : बर्ड काउंट इंडिया का चार दिवसीय ग्रेट बैक यार्ड बर्ड काउंट वॉक सम्पन्न, प्रदेश में देहरादून पहले तो चमोली आठवें स्थान पर रहा

Team PahadRaftar

औली : बर्ड काउंट इंडिया का चार दिवसीय ग्रेट बैक यार्ड बर्ड काउंट वॉक सम्पन्न, प्रदेश में देहरादून पहले तो चमोली आठवें स्थान पर रहा. जोगी धारा FRH रही बर्ड वॉक हॉट स्पॉट, पक्षी प्रेमियों ने जताई खुशी

टीम पहाड़ रफ्तार समाचार 

ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) 2026 का 14वां संस्करण आज संपन्न हो गया है। ये कार्यक्रम 13-16 फरवरी तक आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड सहित देश भर से पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। उत्तराखंड में इस GBBC बर्ड काउंट वॉक में पक्षियों की करीब 445 प्रजातियां ऑब्जर्व हुई और पक्षी प्रेमियों द्वारा 2146 कंप्लीट चेक लिस्ट तैयार हुई हैं, जो राज्य के 13 विभिन्न जनपदों में तैयार हुई है। इस अभियान में करीब 891हॉट स्पॉट रहे। उत्तराखंड में इस बर्ड वॉक में देहरादून क्षेत्र 315 प्रजातियों के ऑब्जर्व होने के साथ पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर 310 प्रजातियों के साथ नैनीताल तो पौड़ी 210 प्रजातियों के ऑब्जर्व होने पर तीसरे स्थान पर रहा। बात चमोली की करें तो यहां भी बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ द्वारा बर्ड काउंट का जिम्मा संभालते हुए बेहतर बर्ड काउंट के साथ चमोली को आठवें स्थान पर काबिज करने में महत्व पूर्ण योगदान दिया है।

उत्तराखंड में GBBC पक्षी अवलोकन और वाक् का सबसे हॉट स्पॉट भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून और FRI देहरादून रहे, बड़ी बात ये कि छोटे से सीमांत छेत्र ज्योतिर्मठ का सबसे लोकप्रिय पक्षी अवलोकन साईट जोगी धारा FRH प्वाइंट भी 36 वें स्थान पर रहा है। जिसके लिए बर्ड काउंट मिशन के चमोली जनपद प्रभारी और नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर ने सभी प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों का आभार जताया है। यह चार दिवसीय नागरिक विज्ञान कार्यक्रम पक्षियों की प्रजातियों की गणना और संरक्षण के लिए आयोजित किया गया। जिसके परिणाम eBird और Merlin ऐप्स के माध्यम से साझा किए गए। उत्तराखंड के चमोली जनपद में भी यह कार्यक्रम बर्ड काउंट इंडिया के दिशा निर्देशन में बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ द्वारा चलाया गया। 4 दिवसीय इन महत्वपूर्ण बर्ड वाक् की बागडोर संभाले क्षेत्र के एक्सपर्ट बर्ड वाचर और बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ के अध्यक्ष संजय कुंवर की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। उन्होंने इस ग्रेट बैक यार्ड बर्ड काउंट वॉक मिशन पर चमोली जनपद सहित पूरे उत्तराखंड की बर्ड काउंट रिपोर्ट भी साझा की। कहा कि ज्योतिर्मठ,औली,सुनील, नर्सिंग मंदिर, जोगी धारा,FRH बर्ड वाचिंग साईट, लिंक रोड रविग्राम मलारी, जैसे बर्ड वाचिंग साईट पर उन्होंने अपनी टीम के सदस्य और अनुभवी पक्षी प्रेमी जयदीप भट्ट,पंकज रावत, प्रमोद पंवार,भुवनेश नंबूरी, संगीता भट्ट, के साथ सुबह और शाम के पक्षी अवलोकन और बर्ड काउंट का कार्य तत्परता के साथ सम्पन्न किया है।

बर्ड काउंट के दौरान उन्हें औली में जहां चीर फ़ेजेंट, बियर्ड वल्चर, लॉन्ग बिल्ड थ्रश, हिमालयन बजर्ड, कैस्ट्रॉल,प्लेन माउंटेन फिंच, ग्रे बुश चैट,लाल चोंच लंब पूछिया,हिमालयन ब्लू टेल, वाइट थ्रोटेड लाफिंग थ्रश,वाइट कॉलर्स ब्लैक बर्ड, स्ट्राइप थ्रोटेड यूहीना,स्केली थ्रश, लोग टेल्ड श्राइक,डार्क ब्रेस्टेड फिंच, ग्रे वेगटेल, रॉक बंटिंग,जैसे बेहद खास प्रजाति के पक्षियों की साइटिंग हुई है। वहीं सबसे हॉट स्पॉट बर्ड वाक् साइट जोगी धारा FRH रही जहां बर्ड वॉक टीम को धारिया चिलचिल, स्पॉटेड फोर्क टेल, वाइट कैप्ड रेड स्टार्ट, डूंगल, काला तीतर, क्लीज फेसेंट, सन बर्ड, सहित बड़ी संख्या में हमारे पारिस्थितिक तंत्र के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले, हिमालई गिद्ध, डोगरा चील, रगड़ ऊकाव(स्टेपी ईगल), सिनोरिस वल्चर,की साइटिंग हुई, जो यहां की पक्षी जैव विविधता के लिए भी शुभ संकेत है। वहां ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में फरवरी माह में भी अच्छी बर्ड नजर आ रही है, यहां भी मुख्य रूप से रुफ़स सीबिया,रसेटस्पैरो, ग्रे वेगटेल,हिमालयन बुलबुल, रेड वेंटेड बुलबुल, ब्लू विसलिंग थ्रश, कॉमन मैना, रॉक पीजन, येलो बिल्ड ब्लू मैगपाई, रेड बिल्ड ब्लू मैगपाई, स्केली बिल्ड कप विंग, लार्ज बिल्ड क्रो, धारिया दुनडुल, ग्रे हेडेड बोबलर, ग्रेट बार्बेट,और ग्रे हेडेड वुड पेकर की अच्छी साइटिंग नजर आई है।

अगर इस पूरे GBBC बर्ड काउंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब करीब इस बार चार दिनों की बर्ड वाक् में देश भर में बर्ड काउंट इंडिया द्वारा जारी आंकड़े बताते है कि बर्ड काउंट कार्यक्रम के तहत भारत में कुल 1054 पक्षी प्रजाति ऑब्जर्व किए गए। बड़ी बात ये रही कि इस बार भी वेस्ट बंगाल 465 प्रजातियों के ऑब्जर्व के साथ GBBC बर्ड काउंट मिशन में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। वहीं उत्तराखंड राज्य ने भी अपने जागरूक पक्षी प्रेमियों की बदौलत बेहतर प्रदर्शन के साथ 445 प्रजातियों के ऑब्जर्व होने पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आसाम राज्य को 417 प्रजातियों के ऑब्जर्व होने पर तीसरा स्थान मिला है। इस ग्रेट बैक यार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम की सबसे अच्छी बात ये रही कि देश में इस बर्ड काउंट वॉक में टॉप हॉट स्पॉट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून रहा जहां पक्षी प्रेमियों द्वारा 198 पक्षी ऑब्जर्व किए गए। और पक्षी प्रेमियों द्वारा इस दौरान 40.6हजार कंप्लीट चेक लिस्ट तैयार हुई है। जिनमें मुख्य रूप से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य पक्षियों की आबादी और वितरण को समझना है। जिसमें कोई भी भाग ले सकता है इन चार दिनों में देश के कोने-कोने से पक्षी प्रेमियों और बर्डरों के समूहों ने GBBC 2026 के दौरान बड़ी संख्या में चेकलिस्ट अपलोड की की है। लगातार चौथे साल प्रतिभागियों ने eBird और Merlin Bird ID ऐप्स का उपयोग करके प्रकृति के इन अद्भुत धरोहर फनकार पक्षियों की पहचान की और उन्हें रिकॉर्ड किया। इस वर्ष सबसे अधिक प्रजातियों की पहचान के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह आयोजन Bird Count India द्वारा समन्वित किया जाता है और खासकर भारत में पक्षी विविधता की निगरानी के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

बता दें कि जीबीबीसी अभियान 2025 का आयोजन पिछले वर्ष 14 से 17 फरवरी, 2025 तक पूरे भारत में किया गया था। इस आयोजन के दौरान भारत में कुल 1,068 पक्षी प्रजातियों को दर्ज किया गया। वहीं बंगाल ने सबसे अधिक 543 प्रजातियों का योगदान दिया, जो इसकी पक्षी विविधता को दर्शाता है।

Next Post

उर्गमघाटी : महाशिवरात्रि पर्व पर कल्पेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़ 

महाशिवरात्रि पर्व पर कल्पेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़  रघुबीर सिंह नेगी की रिपोर्ट  उर्गमघाटी / चमोली : पंच केदारों में एकमात्र केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर उर्गमघाटी जहां शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शिवरात्रि महापर्व पर यहां नि:संतान दम्पत्ति संतान प्राप्ति हेतु रात्रि जागरण करते हैं […]

You May Like