औली : बर्ड काउंट इंडिया का ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम जीबीबीसी पहले दिन पक्षी प्रेमियों में दिखा उत्साह

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार समाचार 

औली : बर्ड काउंट इंडिया का ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम GBBC पहले दिन पक्षी प्रेमियों में दिखा उत्साह, बर्ड वाचिंग क्लब औली की पहल लाई रंग।

बर्ड काउंट इंडिया और ई बर्ड संस्था के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड में चल रहे चार दिवसीय ग्रेट बैंक यार्ड बर्ड काउंट मिशन के अंतर्गत चमोली जनपद में बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ द्वारा GBBC बर्ड काउंट कार्यक्रम आज 13 फरवरी से 16 फरवरी के मध्य ज्योतिर्मठ क्षेत्र के अलग-अलग पक्षी अवलोकन साईट में चलाया जा रहा है। बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ के अध्यक्ष और क्षेत्र के नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर की देखरेख में इस वृहद पक्षी अवलोकन और काउंट कार्यक्रम में इस बार क्षेत्र के नए युवा पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों को भी पक्षी अवलोकन जागरूकता के साथ बर्ड काउंट अभियान से जोड़ा जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से प्रकृति प्रेमी पर्यटकों और स्थानीय विद्यालयों के युवाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है कि इस पक्षी गणना अभियान के उद्वेश्य को सफल बनाया जाय। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में इस ग्रेट बैक यार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम के पहले दिन ज्योर्तिमठ औली बर्ड वाचिंग साईट में बर्ड काउंट कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें पक्षी प्रेमी महेंद्र सिंह, प्रमोद पंवार, पंकज सिंह, जयदीप भट्ट, संगीता भट्ट, भुवनेश नंबूरी, नंदन सिंह, यशवंत सिंह सहित प्रकृति प्रेमी नितिन सेमवाल ने भी विंटर डेस्टिनेशन औली के आसपास की बर्ड वाचिंग साईट पर पक्षी अवलोकन के साथ बर्ड काउंट कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यह अभियान अगले तीन दिनों तक ज्योर्तिमठ, टीवी टावर, सुनील,बर्ड वाचिंग साईट औली, सहित ढाक,खुलारा, कुंवारी पास ट्रैक रूट और ज्योर्तिमठ नगर क्षेत्र की विभिन्न पक्षी अवलोकन साइटों पर चलाया जाना है। जहां बर्ड वाचिंग क्लब औली के अनुभवी बर्ड वाचिंग एक्सपर्ट संजय कुंवर की अगुवाई में नए पक्षी प्रेमियों के साथ मिल कर बर्ड काउंट के साथ उन्हें पक्षी अवलोकन के गुर भी सिखाया जा रहा है और 15 मिनट की बर्ड वाचिंग कर साइटिंग के साथ चेक लिस्ट ई बर्ड पर अपलोड की जाती है।

दरअसल ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) एक वैश्विक पक्षी गणना कार्यक्रम है, जो हर साल फरवरी के मध्य में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम पक्षियों की आबादी और उनके आवासों के बारे में डेटा एकत्र करने के लिए आयोजित किया जाता है, जिससे वैज्ञानिकों को पक्षियों की संख्या और उनके प्रवास के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।

Next Post

चमोली : जिलाधिकारी ने सलूड - डुंग्रा मोटर मार्ग का निरीक्षण कर विभाग को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने किया सेलंग सलूड़ डुंग्रा मोटर मार्ग का निरीक्षण, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को ज्योतिर्मठ विकास खंड की 8.77 किलोमीटर की सेलंग सलूड़ डुंग्रा मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like