
संजय कुंवर
औली : विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग चमोली द्वारा औली, गोरसों बुग्याल में चलाया स्वच्छता अभियान

पर्यटन विभाग चमोली के सौजन्य से पर्यटन स्थली औली सहित गोरसों बुग्याल में सेवा पखवाड़ा वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वर्ल्ड टूरिज्म डे से शुरू हुए इस स्वच्छता अभियान को पर्यटन विभाग चमोली के सौजन्य से जिला पर्यटन विकास अधिकारी चमोली अरविंद गौड़ के निर्देशों के क्रम में शुभम सेमवाल सहायक स्वागती पर्यटक सूचना केंद्र ज्योर्तिमठ के द्वारा औली से गोरसों ट्रैक रूट पर ये स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
जिसमें ज्योर्तिमठ नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रकृति प्रेमी छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लेकर औली गोरसों बुग्याल से प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज एकत्र कर पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

