औली में बर्फबारी के बाद मौसम खुशनुमा, विंटर डेस्टिनेशन औली की नन्दा देवी सस्लोप में सीजन का पहला स्कीइंग कोर्स शुरू
संजय कुंवर
औली : सीजन की पहली बर्फबारी के बाद विंटर डेस्टिनेशन औली सहित ज्योतिर्मठ नगर में जमकर हिमपात हुआ है। विंटर डेस्टिनेशन औली में जहां दो से तीन फिट बर्फ की सफेद चादर जम गई है। अच्छी खबर ये है कि विंटर डेस्टिनेशन औली में सीजन की पहली स्नो स्कीइंग कोर्स भी आज से शुरू हो चला है।

पर्यटन कारोबारी रविन्द्र कंडारी ने बताया कि उनका एक स्कीइंग कोर्स नन्दा देवी इंटर नेशनल स्कीइंग स्लोप पर आज से शुरू हो गया है। वहीं जोशीमठ के निचले क्षेत्र तक बर्फबारी हुई है। आज मौसम खुलने पर पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। जोशीमठ औली के संकरे मोटर मार्ग पर बर्फबारी के चलते जगह – जगह पर पर्यटक वाहनों को गाड़ियों को रोकने और पास देने में दिक्कतें हो रही हैं। बाबजूद इसके 4 बाई 4वाहनों जिप्सी आदि से पर्यटक औली की बर्फीली वादियों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। वहीं BRO की टीम भी औली रोड़ पर सड़क खोलने हेतु जुटी हुई है। सुबह से ही पर्यटक चियर लिफ्ट सहित सीजन की पहली फन स्नो स्कीइंग का लुत्फ उठाते नजर आए। बर्फबारी होने से विंटर डेस्टिनेशन औली अब गुलज़ार हो गया है।
