औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन ममंद के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम – लक्ष्मण नेगी

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है तथा क्षेत्र के प्रत्येक हिल स्टेशन में रौनक लौटने लगी है। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व सैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता दीपेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि तल्ला नागपुर महान विभूतियों की जन्म व कर्म स्थली रही है फिर भी क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है।उन्होंने कहा कि तल्ला नागपुर के चहुंमुखी विकास के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। विशिष्ट अतिथि लाल सिंह नेगी ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं मगर प्रचार – प्रसार के अभाव में क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। महोत्सव सचिव महेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि तल्ला नागपुर के सर्वागीण विकास के लिए संघर्ष किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जन मानस के सहयोग से प्रतिवर्ष तल्ला नागपुर महोत्सव भव्य रूप ले रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्र के अराध्य तुंगेश्वर महादेव की स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया तथा लोक गायक धर्मू ने तै ऊंचा कैलाश तेरू डमरू बाजिये, महिला मंगल दल बजूण चार दिनै की धक्का धूम की प्रस्तुति पर खूब तालिया बटोरी। महोत्सव के दूसरे दिन कल्पना, सपना, प्रवीण, रूविला नेगी, संगीता, अमीशा, संजना, निष्ठा, महिला मंगल दल कोल्लू भन्नू सहित स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही! महोत्सव में पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है! कार्यक्रम का संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व दलेब सिंह सजवाण ने सयुक्त रूप से किया। इस मौके पर महोत्सव उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, विनोद रावत, भरत सिंह जगवाण, भागमल सिंह नेगी, प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, जितेन्द्र सिंह नेगी, दलीप सजवाण, यशवन्त रौथाण,देवेन्द्र कुनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, अरविन्द सिंह सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी , अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

केदारघाटी में पाण्डव नृत्य स्थानीय वाद्य यंत्रों की थाप व पौराणिक मांगलिक जागरों के साथ शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत फापज बरसाल में 33 वर्षों बाद व ग्राम पंचायत राऊलैंक में 13 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पाण्डव नृत्य का आयोजन स्थानीय वाद्य यंत्रों की थाप व पौराणिक मांगलिक जागरों के साथ किया जा रहा […]

You May Like