औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव में हेमा नेगी करासी के गानों ने बांधा समां – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के तीसरे दिन उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी के धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर सांय तक समा बाधें रखा। उनकी विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियों पर दर्शक थिरकने को विवश हो गये। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर में धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है तथा आगामी पांच नवम्बर को पांच दिवसीय तल्ला नागपुर का समापन कवि सम्मेलन व पुरूस्कार वितरण तथा खटी मीठी यादों के साथ समाप्त होगा। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि मेले मिलन का त्योहार होता है तथा ग्रामीणों में भाईचारा बना रहता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी तथा हर गांव को यातायात से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में लगे स्टालों में यदि स्थानीय उत्पादों को वरीयता दी जाती तो क्षेत्र की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होती। उन्होंने तल्ला नागपुर महोत्सव के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव के आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अगस्तमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेजवाल ने कहा कि समय – समय पर हर क्षेत्र में मेलो का आयोजन करना सराहनीय पहल है तथा इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणों में सौहार्द बना रहता है। मन्दाकिनी शरदोत्सव महामंत्री हर्षवर्धन बेंजवाल ने कहा कि तल्ला नागपुर की माटी का जितना गुणगान किया जाय वह कम है। जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने सभी अतिथियों व आयोजकों का आभार व्यक्त किया। तल्ला नागपुर महोत्सव के तीसरे दिन उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी ने जाग नन्दा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नरसिंह जागर, मेरी बामणी, शम्भो भोलेनाथ, चल बसन्ती सहित अनेक प्रस्तुतियां देकर देर सांय तक समा बाधें रखा जिसका दर्शकों ने भरपूर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर सिंह नेगी ने सयुक्त रूप से किया। इस मौके पर महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल, उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र सिंह नेगी दलेब सिंह , कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, विनोद रावत, भरत सिंह जगवाण, भागमल सिंह नेगी, प्रधान अमित प्रदाली, सरिता राणा, गीता देवी, विकास नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना देवी, अंजना देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट, बिक्रम सिंह नेगी, रमेश बेजवाल, श्री नन्द जमलोकी, डा0 शिखा पुण्डीर, दीपक रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, नीरज नेगी, बीरेन्द्र सिंह बुटोला, शूरवीर खत्री, अरविन्द सिंह , मनवर सिंह राणा, मनवर सिंह सजवाण, सजन सिंह, रामेश्वर सेमवाल दलवीर सिंह राणा, जीत सिंह मेवाल, मनोहरी देवी, दीपेन्द्र नेगी सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी , अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

पांडवों ने अलकनंदा के संगम पर किया पांडु राजा का तर्पण - केएस असवाल

गोपेश्वर : गैंडा को मारकर पांडवों ने नकुल द्वारा अलकनंदा नदी में दिया पांडु राजा का तर्पण। सभी पांडवों ने अलकनंदा नदी में पितृ मोक्ष के लिए गंगा स्नान किया। पंडित शिव प्रसाद खाली द्वारा नदी में पांडु राजा का पिंड बनाकर नकुल द्वारा तर्पण दिया गया। तर्पण दे कर […]

You May Like