भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर्णप्रयाग में हुआ आयोजित।

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत “वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन कर्णप्रयाग में आयोजित किया गया। जिससे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव ने कहा बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल, ज़िलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुमार डिमरी,मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष चमोला एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन्न के बाद प्रदेश अध्यक्ष आशा आशा नौटियाल ने महिला मोर्चा की बैठक ली एवं महिलाओं का मार्गदर्शन कर आगामी कार्यक्रम के लिए जोश एवं उत्साह से कार्य करने एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा गया।

Next Post

गुड न्यूज : जोशीमठ पालिका ने प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया आकर्षक टेबल कुर्सी, वेस्ट मैटेरियल से 86 लाख की आमदनी

संजय कुंवर जोशीमठ नगर पालिका द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल को रिसाइक्लिंग कर ईको फ्रेंडली टेबल, कुर्सी, बैंच, अलमारी, गमले, कूडेदान, ट्री-गार्ड तैयार कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा गुरूवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रदर्शनी का निरीक्षण […]

You May Like