अपणि सरकार ई पोर्टल पर भी नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

अपणी सरकार ई पोर्टल पर भी नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र

गोपेश्वर

सरकार ने ई-डिस्टिक्ट पोर्टल का नाम बदलकर अपणी सरकार तो रख दिया है। मगर पोर्टल पर कई विभाग व कई गांव अपडेट न होने से ऑनलाइन प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे हैं। मुख्यतः नगर पंचायत पोखरी मुख्यालय के दो गांव चमेठी पोखरी व राजस्व ग्राम खड़की पोर्टल मे न जुड़ने के कारण उनके कोई भी प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
राजस्व के साथ पंचायत राज विभाग भी इस पोर्टल से अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं। जहां पोखरी तहसील में तहसीलदार व एसडीएम का अभाव बना हुआ है। तहसीलदार का चार्ज कर्णप्रयाग के तहसीलदार व एसडीएम का चार्ज चमोली के एसडीएम के पास है। कार्य की अधिकता के चलते तहसील पोखरी को दोनों ही अधिकारी समय नहीं दे पा रहे है। यही वजह है कि विधान सभा चुनाव से पहले ऑनलाइन किए गए प्रमाण-पत्र विभिन्न अधिकारियो व कर्मचारियो के स्तर पर रुके पड़े हैं। जनता सीएससी के चक्कर काटने को मजबूर है। पोर्टल मे सुधार के लिए कई बार चमोली जिले के ई-डिस्टिक्ट मैनेजर से शिकायत की गई। उनके द्वारा बताया गया कि उन्होने उच्च स्तर तक कार्यवाही की जा चुकी है। तीन माह से अधिक लंबी अवधि बीतने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय बेरोजगार युवा आयुष चौधरी,कमल सिंह, गौरव राणा,अनिल कुमार, विजय सिंह, जसपाल सिंह आदि का कहना कि उनके प्रमाण-पत्र लंबे समय से नहीं बन पाए हैं। पोर्टल के जिला प्रबंधक प्रवीन पंवार का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। पोर्टल में कुछ खामियां दूर की जानी हैं।

Next Post

मोहन के पिता से जाना प्रशासन ने उनका हालचाल - पहाड़ रफ्तार

मोहन के पिता से जाना प्रशासन ने उनका हालचाल तहसीलदार चमोली ने बजनी गांव पहुंच कर मोहन के पिता से जाना उनका हालचाल यूक्रेन से भारतीय छात्रों की घर वापसी की प्रक्रिया जानने के लिए प्रशासन छात्रों की चौखट तक पहुंच रहा है। चमोली के तहसीलदार धीरज सिंह राणा के […]

You May Like