अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फ्यूली कौथिग में सेवा इंटरनेशनल द्वारा जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग की 16 महिलाओं को किया सम्मानित – रघुबीर नेगी की रिपोर्ट

Team PahadRaftar

रिपोर्ट रघुबीर नेगी

सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस फ्यूली कौथिग में जनपद चमोली रुद्रप्रयाग की 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

सेवा इंटरनेशनल उत्तराखण्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित 7 वें फ्यूली कौथिग (वर्जुअल) के अवसर पर जनपद चमोली रुद्रप्रयाग के आठ स्थानों पर आयोजित किया गया। जिसमें 500 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी की गई।
निरंतर 7 वर्षों से आयोजित “फ्यूली कौथिग” के माध्यम से इस वर्ष महिला सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में 16 नेतृत्वकारी महिलाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय बालसंरक्षण आयोग की सदस्य एवं सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता महिलाविद प्रज्ञा परांडे, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डॉ हर्षवंती बिष्ट, आईएमए की अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक एवं चिकित्साशास्त्री रजनी सरीन, पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी चमोली जनपद के गुनियाला पोखरी की बेटी एवं जर्मनी निवासी पूनम रावत हाना ने महिलाओं को संबोधित कर अपने अनुभव साझा किया गया।

“फ्यूलीकौथिग” में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में 16 नेतृत्वकारी सम्मानित महिलाओं में विमला देवी (स्वास्थ्य), कल्पेश्वरी देवी (उद्यमिता), पोखरी विकासखंड से सुमित्रा देवी (स्वास्थ्य), सुमन किमोठी (साहित्य एवं लेखन), उर्गम क्षेत्र में संगीता कपरुवाण सिहंधार जोशीमठ (साहस एवं सामाजिक नेतृत्व), देवेश्वरी मेहरा सलना (उद्यमिता), तपोवन क्षेत्र से दीपा देवी (उद्यमिता), महेशी देवी (स्वास्थ्य), जनपद रुद्रप्रयाग के चंद्रापुरी क्षेत्र से दीना देवी (उद्यमिता), डिंपल रावत (कला एवं युवा नेतृत्व), चंद्रनगर क्षेत्र से भवानी देवी (पर्यावरण), विमला देवी (कृषि), मक्कूमठ क्षेत्र से सर्वेश्वरी देवी (सामाजिक नेतृत्व), सुशीला देवी (स्वास्थ्य), नारायणकोटी क्षेत्र से दीपा भट्ट (वीरता एवं साहस), चम्पा देवी (पर्यावरण) को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर महिला जगत की नामचीन व्यक्तित्वों द्वारा सम्मानित किया गया। “फ्यूलीकौथिग” के इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यकर्मों के साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला समूहों से जुड़ी500 महिलाओं पंचायत प्रतिनिधियोंके साथ ही सेवा इंटरनेशनल कार्यकर्ताओं द्वारा फ्यूली कौथिग में सक्रिय भागीदारी की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रिया गोस्वामी, पल्लवी मैठाणी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में उर्मिला देवी, पार्वती देवी, राधा रानी रावत, पूनम रावत, हरकी रावत, पुष्पा देवी, पूर्णी रावत मूसली देवी, सुनैना देवी, अंजू देवी, दीपा देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, कल्पेश्वर देवी, संगीता रावत, मीणा थपलियाल, निकिता लता नेगी, निकिता नेगी नीमा गीता शिवानी सोनी रमा मीना संतोषी हेमलता आदि ने समेत 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

Next Post

एनटीपीसी प्रभावित क्षेत्र के किसानों को दे रही उन्नत जैविक खेती का प्रशिक्षण - संजय कुंवर जोशीमठ

पैनी : एनटीपीसी की आरएंडआर सामाजिक गतिविधि,जैविक खेती किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम से आत्म निर्भर बनेंगे किसान संजय कुंवर जोशीमठ एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की आर एण्ड आर विभाग के सामाजिक गतिविधियों के तहत जोशीमठ प्रखंड के पैनी अणीमठ गाॅव के जागरूक ग्रामीणों के लिए उन्नत खेती बाड़ी और […]

You May Like