लंगासू गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कर्णप्रयाग ब्लॉक के लंगासू गांव में पहली बार महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

 

भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष अनिता डिमरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव की सभी महिलाओं ने पंचायत भवन में इकट्ठा होकर भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया।और एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि लूंगासू गांव में महिला दिवस पर पहली बार मातृशक्ति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को भी जागरुक किया गया। इस अवसर पर मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी, ज्योति मलेठा, मुन्नी देवी, मीना देवी, बीना सती सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे।

Next Post

लंगासू गांव में महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया - पहाड़ रफ्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कर्णप्रयाग ब्लॉक के लंगासू गांव में पहली बार महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।   भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष […]

You May Like