अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने जोशीमठ के दर्जनों गांवों में सेब और अखरोट के हजारों पौधों का किया वितरण – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग जोशीमठ रेंज द्वारा तपोवन विष्णु गाड़ जल विद्युत परियोजना के ट्रीटमेंट कैट प्लान के अन्तर्गत जोशीमठ प्रखंड के दूरस्थ वन पंचायत किमाना,जखोला, पल्ला,ल्यारी,थेना,बड़गिंडा,उर्गम सहितपिलखी,अरोसी,भेंटा,सेलंग सलुड, डूंग्रा,बरोसी,पगनों गांवों में करीब 1700 कलमी प्रजाति के सीडिलिंग अखरोट, और 1860 कलमी प्रजाति के ही रूट स्टॉक सेब के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी अलकनन्दा भूमि संरक्षण जोशीमठ रेंज प्रताप सिंह बुटोला ने बताया कि कैट प्लान के तहत अलक नन्दा वन प्रभाग जोशीमठ द्वारा क्षेत्र के दूरस्थ वन पंचायतों के उन्नतशील काश्तकारों को ये फलदार पौध निःशुल्क दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों की आजीविका में कुछ सुधार आ सके।

 

इस पौध वितरण कार्यक्रम में वन दरोगा सयन सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, वन आरक्षी कु० मोनालिका, संदीप रावत कंप्यूटर आपरेटर आदि वन कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

Next Post

जनमैत्री ने दिया उर्गम घाटी के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण - पहाड़ रफ्तार

रघुबीर नेगी जनमैत्री ने दिया उर्गम घाटी के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण उर्गमघाटी : स्वयं सेवी संस्था जनमैत्री कल्पघाटी युवा समिति उर्गम द्वारा तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना कैट प्लान के अन्तर्गत अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग जोशीमठ रेंज के सहयोग से उर्गम में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि […]

You May Like