आला जोखना महिला मंगल दल को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

Team PahadRaftar

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विवेकानंद यूथ अवार्ड में चमोली जिले के आला जोखना महिला मंगल दल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस गांव की महिलाओं ने समाज सुधार के लिए जहां गांव में शराबबंदी की है वहीं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता के लिए भी विशेष कार्य किए हैं।

बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव की महिलाओं को यह पुरस्कार दिया। युवा कल्याण विभाग द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत चमोली जिले के विकासखंड घाट के आला जाेखना गांव की महिला मंगल दल को द्वितीय स्थान आने पर 50 हजार की राशि का चैक देकर सम्मानित किया गया। चमोली जिले में पहला स्थान हासिल मिलने के बाद आला जोखना गांव की महिला मंगल दल का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ था। रायपुर नालापानी रोड देहरादून में मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर घाट की प्रमुख भारती फस्र्वाण, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामणी सती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आला जोखना संगीता देवी, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट शामिल थे। महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि उनका गांव शराबियों से त्रस्त था। महिलाओं ने बैठक कर गांव में शराबबंदी का निर्णय लिया। इसके लिए कुछ अर्थदंड भी तय किया गया। अब पिछले छह माह से उनका गांव शराबमुक्त है। बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बंजर जमीन पर पौधारोपण किया गया। गांव को साफ सुथरा रखने के लिए साप्ताहिक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। बताया कि महिलाओं की सामूूहिकता व कार्यकुशलता के बूते ही उन्हें यह पुरस्कार मिला है।

Next Post

एस्ट्रोविलेज बेनीताल में तीन दिवसीय स्टार गेजिंग एवं एस्ट्रो फोटाग्राफी इवेंट का आगाज

एस्ट्रोविलेज बेनीताल में मंगलवार देर सायं को तीन दिवसीय स्टार गेजिंग एवं एस्ट्रो फोटाग्राफी इवेंट का आगाज हुआ। इवेंट के दौरान डॉब सोनियन, थाउजेंट ऑक्स, पिन हॉल कैमरा एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से खगोलीय नक्षत्र, तारें, ग्रहों को दिखाने के साथ ही उनके बारे महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही […]

You May Like