अगस्त्यमुनि : भगवान कार्तिक स्वामी महिमा भजन पुस्तक का हुआ विमोचन

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार

अगस्त्यमुनि / ऊखीमठ :  क्रौच पर्वत पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित जय कार्तिक स्वामी हिन्दी गढ़वाल भजन माला पुस्तक का विमोचन समारोह अगस्त्यमुनि में सम्पन्न हुआ। विमोचन समारोह में केदार घाटी के साहित्यकार, लेखकों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन से कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा जन – जन तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि केदार घाटी के पग – पग पर करोड़ों देवी – देवता विराजमान है इसलिए हर तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से स्थानीय तीर्थाटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा केदार घाटी के हर तीर्थ की धार्मिक महत्ता देश – विदेश तक पहुंचेगी। उन्होंने पुस्तक के लेखक व केदार घाटी के पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्तिक स्वामी तीर्थ के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अग्रणी रहा है। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री ने कार्तिक स्वामी के जीवन चरित्र व क्रौच पर्वत की धार्मिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कार्तिक की तपस्थली कुमार लोक व प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है। उन्होंने पुस्तक के लेखक को कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया से भी करने की सलाह दी । केदारघाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मी लखपत राणा ने कहा कि कार्तिक स्वामी की महिमा अपार है तथा तीर्थ का चहुंमुखी विकास प्रगति के तथ पर अग्रसर है। विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग के सहयोग से कार्तिक स्वामी तीर्थ मे प्रति वर्ष दक्षिण भारत के विद्वान आचार्यों द्वारा 108 शंख बलम पूजा का आयोजन किया जा रहा है जो कि इस वर्ष आगामी 18 मई को सम्पन्न होगा। विमोचन समारोह का संचालन वी पी बमोला ने किया। कार्यक्रम के अन्त में दो मिनट का मौन रखकर केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत, कार्तिकेय मन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि अनूप सेमवाल, उमा कैन्तुरा ,रूचि रावत, कपूरी देवी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी , अगस्त्यमुनि मनोज राणा , व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी , ग्राम पंचायत आगर प्रशासक दलेव राणा , वीरागंना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी , रजनी शर्मा , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली , मगन सिंह नेगी , बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी , सचिव प्रमेन्द्र रावत, आलोक नेगी , मनोज बेजवाल, जसपाल भारती , हरिहर रावत, सनोज गुसाई, अजीत बर्त्वाल, पंकज पुरोहित, प्रमेन्द्र रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

ऊखीमठ :  क्रौच पर्वत पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित जय कार्तिक स्वामी हिन्दी गढ़वाल भजन माला पुस्तक का विमोचन समारोह अगस्त्यमुनि में सम्पन्न हुआ। विमोचन समारोह मे केदार घाटी के साहित्यकार, लेखकों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की । विमोचन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन से कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा जन – जन तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि केदार घाटी के पग – पग पर करोड़ो देवी – देवता विराजमान है इसलिए हर तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से स्थानीय तीर्थाटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा केदार घाटी के हर तीर्थ की धार्मिक महत्ता देश – विदेश तक पहुंचेगी । उन्होने पुस्तक के लेखक व केदार घाटी के पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्तिक स्वामी तीर्थ के प्रचार-प्रसार मे उनका योगदान अग्रणी रहा है । वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री ने कार्तिक स्वामी के जीवन चरित्र व क्रौच पर्वत की धार्मिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कार्तिक की तपस्थली कुमार लोक व प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है। उन्होंने पुस्तक के लेखक को कार्तिक स्वामी तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया से भी करने की सलाह दी । केदार घाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मी लखपत राणा ने कहा कि कार्तिक स्वामी की महिमा अपार है तथा तीर्थ का चहुंमुखी विकास प्रगति के तथ पर अग्रसर है। विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग के सहयोग से कार्तिक स्वामी तीर्थ मे प्रति वर्ष दक्षिण भारत के विद्वान आचार्यों द्वारा 108 शंख बलम पूजा का आयोजन किया जा रहा है जो कि इस वर्ष आगामी 18 मई को सम्पन्न होगा । विमोचन समारोह का संचालन वी पी बमोला ने किया । कार्यक्रम के अन्त मे दो मिनट का मौन रखकर केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत, कार्तिकेय मन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि अनूप सेमवाल, उमा कैन्तुरा ,रूचि रावत, कपूरी देवी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी ,अगस्तमुनि मनोज राणा , व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी , ग्राम पंचायत आगर प्रशासक दलेव राणा , वीरागंना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी , रजनी शर्मा , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली , मगन सिंह नेगी , बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी , सचिव प्रमेन्द्र रावत, आलोक नेगी , मनोज बेजवाल, जसपाल भारती , हरिहर रावत, सनोज गुसाई, अजीत बर्त्वाल, पंकज पुरोहित, प्रमेन्द्र रावत सहित विभिन्न क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

केदारघाटी : राज्यपाल ने बदरी - केदार के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन, विशेष पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की  डॉ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में केदारघाटी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्था, टोकन प्रणाली के लिए जिला प्रशासन की सराहना की उत्तराखंड के निरंतर विकास और नागरिकों की […]

You May Like