कल्पेश्वर महादेव में दर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पौधरोपण महादेव से की राज्य के सुख समृद्धि कामना – रिपोर्ट रघुबीर नेगी उर्गम घाटी

Team PahadRaftar

रिपोर्ट रघुबीर नेगी उर्गम घाटी

कल्पेश्वर महादेव में दर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पौधरोपण महादेव से की राज्य के सुख समृद्धि कामना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ विकास खंड पहुंचे जहा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जोशीमठ पहुंचने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने गरुड़ गंगा में पौध रोपण किया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उर्गम पहुंचे जहा पर उर्गम घाटी के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। भगवान कल्पेश्वर में पूजा अर्चना की महादेव के दर्शन कर महादेव से सुख समृद्धि की कामना की। कल्पेश्वर महादेव के निकट वन विभाग उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया और लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए जागरूक किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वृक्षारोपण को लेकर अलख जगाने का काम कर रहे हैं। यद्यपि उत्तराखण्ड के लोग जंगलों के प्रेमी रहे हैं जो यहाँ के नागरिकों का सहयोग से है।

हम आशा करते हैं कि ये जागृति सतत् बनी रहे। अवसर पर बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट, जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेन्द्र रावत, वन पंचायत सरपंच नीरज मेहरा, सुरेन्द्र रावत वन विभाग के अधिकारी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Next Post

पूर्व सीएम का सीमांत गांवों में फूल - मालाओं से स्वागत, भविष्य बदरी में दर्शन कर किया वृक्षारोपण - संजय कुंवर जोशीमठ

संजय कुँवर जोशीमठ   पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का हरेला पौधरोपण संकल्प अभियान का पहला चरण आज पूरा हो गया है। पूर्व सीएम उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत का सीमांत क्षेत्र जोशीमठ दौरा हुआ पूरा। हरेला पर्व और मिशन 11000 पौध रोपण संकल्प अभियान के तहत आज पंच बदरी में […]

You May Like