देवस्थानम बोर्ड भंग की घोषणा के बाद हक हकूकधारियों व तीर्थ पुरोहितों में खुशी, विपक्ष ने इसे राजनीतिक फैसला बताया – संजय कुंवर की रिपोर्ट

Team PahadRaftar
सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा के बाद हक हकूकधारियों व तीर्थ पुरोहितों ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत भी किया गया। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन का निर्णय ही गलत था। वहीं विपक्ष ने इसे राजनीतिक फैसला करार देते हुए कहा कि सरकार जनता की अदालत में हार चुकी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यह तीर्थ पुरोहितों का संघर्ष व कांग्रेस के सहयोग की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह राजनीतिक फैसला लिया है। जब भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी नैया डूबती नजर आई तो तब यह फैसला लिया है।
चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का निर्णय ही गलत था। कहा कि चारों धामों, तीर्थों, मंदिरों की परंपराओं व मान्यताओं के विपरीत सरकार ने एकतरफा निर्णय लेकर देवस्थानम बोर्ड बनाया। कहा कि हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे थे। कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है। पंडा पंचायत बदरीनाथ के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग होना तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों की एकतरफा जीत है। तीर्थ पुरोहित बृजेश सती ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसे उदाहरण बहुत कम मिलेंगे कि जब कोई निर्वाचित सरकार किसी विधेयक को विधानसभा से ध्वनिमत से पारित करे और वही सरकार अपने बनाए हुए अधिनियम को वापस ले। निश्चित रूप से यह एक ऐतिहासिक घटनाक्रम है और इस साहसिक कदम उठाने में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो पहल की है और निश्चित स्वागत योग्य कदम है। कहा कि चारों धामों के तीर्थ पुरोहित पिछले 734 दिनों से निरंतर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कर रहे थे। सरकार ने देर से ही सही चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों की भावनाओं को समझा। उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाला आंदोलन रहा। ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि आज का दैनिक सनातन धर्म के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसलिए चारों धामों के तीर्थ पुरोहित इस दिन को हमेशा के लिए याद रखेंगे जिस तरह से राज्य से मंदिर मुक्ति की आंदोलन की शुरुआत में निश्चित रूप से भविष्य में देश के अन्य राज्यों में भी मंजू के मुख्य के अभियान को गति मिलेगी। इधर,सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड भंग करने की घोषणा को विपक्ष ने चुनावी शिगूफा बताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यह तीर्थ पुरोहितों का संघर्ष व कांग्रेस के सहयोग की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह राजनीतिक फैसला लिया है। जब भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी नैया डूबती नजर आई तो तब यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने अपने हक हकूकों व परंपराअों को लेकर आंदोलन किए, डंडे खाए, सरकार ने उनका उत्प्ीड़न किया। कहा कि जनता की अदालत में सरकार हार गई है।
Next Post

पैंज गांव में 24 वर्षों बाद आयोजित बगडलाल नृत्य के समापन पर धियाणियों व महिलाओं की आंखें छलक उठी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। विकासखण्ड मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत पैंज किमाणा के पैंज गांव में 24 वर्षों बाद आयोजित बगडवाल नृत्य का समापन भावुक क्षणों के साथ हो गया है। 15 दिवसीय बगडवाल नृत्य में नगर क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। […]

You May Like