अभिषेक कुमार सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारों को किया फतह – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर जोशीमठ

एनटीपीसी तपोवन में कार्यरत प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारों पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर एनटीपीसी के साथ साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है।
अभिषेक कुमार सिंह मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं किन्तु इनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा देहरादून सेंट थॉमस से हुई। बचपन से ही प्रतिभावान अभिषेक की इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी कलीकट से हुई।
इसके पश्चात अभिषेक का चयन देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी में वर्ष 2012 में हुआ। बचपन से ही उत्तराखंड पहाड़ोें में पले बढ़े अभिषेक की रूचि ऊँचे पर्वतों को छुने की थी। चमोली के कागभुशुन्डी ताल, भयुण्डार खाल, सतोपंथ, बगिनी गलेशियर जैसे दुष्कर ट्रेक के साथ हिमाचल, लद्दाख आदि स्थानों पर ट्रेक कर चुके हैं।हिमालय की वादियों को छू लेने के बाद इनकी महत्वकांक्षा ने इन्हे भारतवर्ष से बाहर अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट किलिमंजारों के शिखर पर विजय हासिल करने हेतु प्रेरित किया। 2022 के दिसंबर माह में अभिषेक तंजनिया की धरती पर पहुंचे। जहाँ से 19 दिसंबर की सुबह को इस अभियान की शुरुआत की गयी। 6 दिन लगातार चलने और माचामे रूट से लगभग 50 किमी दूरी तय करने के बाद 24 दिसंबर की सुबह 07:50 पे इन्होंने माउन्ट किलिमंजारों पर विजय हासिल की।इसके पश्चात अभिषेक का अगला लक्ष्य 6543 मी ऊंचाई पर माउन्ट शिवलिंग पर अभियान पर जाने का है।

Next Post

सपनों की उड़ान में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा - पहाड़ रफ्तार

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : ब्लाक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में नौ संकुलों के 119 प्राथमिक एवं 30 उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिस्पदात्मक जौहर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ब्लाक के अन्तर्गत शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पांच उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय को बेहतरीन सहयोग के लिए पांच विद्यालय […]

You May Like