आप की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी नीता देवी

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज आम आदमी पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नीता देवी को महिला मोर्चा जनपद चमोली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही गजेंद्र सिंह को सह संगठन मंत्री विधानसभा को जिम्मेदारी दी गयी। नीता देवी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, विधान सभा प्रभारी कर्णप्रयाग दयाल सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी चमोली विजय सिंह कोली, भवान सिंह चौहान, अनूप रावत, भगवती प्रसाद थपलियाल, सुदर्शन कंडारी, कुलदीप नेगी, दिलवर फर्स्वाण, कमला देवी, राकेश सिंह कोटियाल, हरीश नैनवाल, हरीश कुमार, अनुराग पोखरियाल, सुरज़ घरिया, हेमा रावत आदि कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर पार्टी की नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता देवी ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगी। और पार्टी की नीतियों को घर – घर तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करेंगी।

Next Post

औली : नेशनल विंटर गेम्स के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल सम्पन्न - संजय कुंवर औली

औली : नेशनल विंटर गेम्स के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल सम्पन्न संजय कुँवर औली,जोशीमठ नेशनल विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड स्कीइंग टीम का राज्य स्तरीय ट्रायल आज सम्पन हो गया है। उत्तराखंड के विंटर डेस्टिंनी औली की मेजबानी में 7 से 9 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित नेशनल विंटर गेम्स में […]

You May Like