आम आदमी पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा व कांग्रेस को बराबर दोषी मानते हुए जताया आक्रोश

Team PahadRaftar

आम आदमी पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा व कांग्रेस को बराबर दोषी मानते हुए जताया आक्रोश

आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने पर भाजपा और कांग्रेज को बराबर को दोषी मान कर आक्रोश प्रकट किया।
मंगलवार को 21 वां राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आप के वरिष्ट कार्यकर्ता भवान सिंह चैहान ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के लिए बडे हर्ष का दिन है। हमारे प्रदेश को बने 21 वर्ष हो चुके है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों ने प्रदेश केा लूटने का काम किया है। आज भी पहाड़ों में मूल भूत सुविधाएं नहीं है। कहा भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 10-10 साल इस प्रदेश की सत्ता पर राज किया है। जिस उत्तराखंड के निमार्ण को लेकर हमारे क्रांतिकारी माताओं, बहनों, भाइयों ने शहादत दी। आज भी उनके सपने का उत्तराखंड न बन पाना इस प्रदेश का दुर्भाग्य है। इस मौके पर चंद्रशेखर भटट, अनूप सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, सूरज घरिया, मनोज, प्रदीप भटट, राकेश आदि मौजूद थे।

Next Post

लापता पर्यटक को पुलिस ने खोज निकाला - पहाड़ रफ्तार

चमोली: गोपेश्वर चोपता पैदल मार्ग पर रास्ता भटकने से लापता हुए पर्यटक को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला है। जिसके बाद पुलिस की ओर से पर्यटक का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। चिकित्सकों ने पर्यटक का स्वास्थ्य सामान्य बताया है। बता दें कि केदारनाथ से बद्रीनाथ के दर्शनों […]

You May Like