आम आदमी पार्टी ने किया बदरीनाथ कूच, पांडुकेश्वर में पुलिस ने रोका – संजय कुंवर पांडुकेश्वर

Team PahadRaftar

बद्रीनाथ धाम की यात्रा को सुचारू करने की मांग को लेकर बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ धाम कूच किया। लेकिन पुलिस की ओर से पांडुकेश्वर में बैरिकेट लगाकर कार्यकताओं को रोका गया। जहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

बता दें की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम के लिये रवाना हुए। इस दौरान कोरोना के चलते स्थानीय लोगों के आलावा बदरीनाथ धाम में किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को पांडुकेश्वर में रोक लिया गया। जिस पर यहां पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, और आप कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के बदरीनाथ जाने की मांग पर अड़े रहने पर पुलिस की ओर से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, भवान सिंह चौहान, जगदीश नेगी, भगवती मैंदोली, दयाल सिंह, मनोज मोल्फा, प्रमोद शाह, राजेंद्र उनियाल सहित सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गोविंदघाट लाया गया। जहां से उन्हें कार्रवाई कर छोड़ दिया गया है। विनोद कपरुवाण का कहना है कि चार धाम यात्रा शुरु करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से बदरीनाथ धाम में आंदोलन किया जा रहा है। जिसका समर्थन करने के लिये कार्यकर्ताओं के साथ वे बदरीनाथ जा रहे थे। लेकिन पुलिस की ओर से सभी को पांडुकेश्वर में ही रोक लिया गया। उन्होंने भाजपा को धर्म विरोधी सरकार कहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, कुलदीप नेगी, अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल, शिवराज रौतेला, रघुनाथ सिंह, रंजीत लाल, संग्राम सिंह आदि मौजूद थे।

Next Post

हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी की तृतीय बैठक ऑनलाइन आयोजित

हिन्दी साहित्य भारती, उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी की तृतीय बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भाषा विशेषज्ञ डॉ० जयन्ती प्रसाद नौटियाल और संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ० कविता भट्ट “शैलपुत्री” ने किया। केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रो० नरेश मिश्र को उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने […]

You May Like