पुलिस ने एनसीसी के छात्रों को दी सुरिक्षत यातायात नियमों की जानकारी

Team PahadRaftar

चमोली : यातायात पुलिस ने NCC के बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
पर्वतीय जनपदों में सर्पीली सड़कों पर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण नशा, तेज रफ्तार मोबाइल और लापरवाही होती है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात ओर जनपद पुलिस हमेशा ही सक्रिय दिखाई देती है। जनपद चमोली में यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाना पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया की विशेष प्राथमिकताओं में एक है।
यातायात नियमों की जागरूकता ओर जानकारी सदैव ही दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और न्यूनीकरण में सहायक रही है। जिस क्रम में आज यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक द्वारा राजकीय इंटर कालेज माणा घिंगराण में NCC के 50 छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह फर्स्वाण के सहयोग से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। एवं पेम्पलेट भी बांटे।
अनेक घटनाओं में नाबालिक द्वारा स्कूटी या बाइक चलाना अथवा गाड़ी चलाते समय फोन में बात करना भी बड़ा कारण बन रहा है। जिस दिशा में दुर्घटनाओं को रोकने और न्यूनीकरण के प्रयास की पहल में यह अभियान जारी किया गया। पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही सुरक्षित यातायात पर विशेष फोकस है। पर्वतीय राज्य में अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण सदैव से ही नशा ,रफ्तार और लापरवाही रही है जिस पर महोदया के द्वारा विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

राबाइंका की छात्राओं ने नगर में रैली निकाल कर मतदान के लिए किया लोगों को जागरूक

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने बुधवार को नगर क्षेत्र में विशाल जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।   रैली के दौरान छात्राओं ने आम जनमानस से आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। […]

You May Like