चारधाम देवस्थानम बोर्ड कर्मचारी अपनी दो मांगों को लेकर 16 दिसंबर को करेंगे सांकेतिक प्रदर्शन – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

चारधाम देवस्थानम बोर्ड/ बीकेटीसी कर्मचारी अपने पदोन्नति और स्थाईकरण की माँगों को लेकर कल 16दिसंबर को जोशीमठ मुख्यालय सहित अन्य केंद्र पर करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन। बोर्ड ने सीईओ को ज्ञापन के माध्यम से दी गई सूचना।
प्रबंधन कर्मचारियों की हित के लिए नही है संजीदा,समय रहते कर्मचारीयों की दो माँगों पर नहीं हुआ विचार तो होगा आंदोलन। सीईओ बोर्ड प्रबंधन को प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि चार- पांच वर्ष से लगातार कार्मिक रिटायर हो रहे हैं।

लेकिन इसके उलट कोई भी पदोन्नति नही हो पा रही और नही कर्मचारियों को स्थाई करण का लाभ मिल रहा। लिहाजा कर्मचारियों में इसको लेकर गहरा आक्रोश बना हुआ है।बोर्ड प्रबंधन यदि समय रहते सभी कर्मचारियों की हित में निर्णय लेता है तो प्रबंधन का स्वागत होगा नही तो कर्मचारी आगे की रणनीति सहित आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होंगे।

Next Post

सरकार ने माल्टा एवं पहाडी नीबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य किया घोषित

राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 हेतु माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) फलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। ’’सी’’ ग्रेड माल्टा एवं पहाडी नीबू (गलगल) सी ग्रेड फलों के लिए क्रमशः आठ रूपये एवं पांच रूपये प्रति किलोग्राम घोषित किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य […]

You May Like