![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211122-WA0067-1024x461.jpg)
नगर पंचायत नंदप्रयाग द्वारा होनहार युवक को किया गया सम्मानित सोमवार को नगर पंचायत नन्दप्रयाग कार्यालय में अध्यक्ष डा0 हिमानी वैष्णव द्वारा नन्दप्रयाग के एक होनहार नवयुवक अतुल शाह (चारू) को सम्मानित किया गया। अतुल शाह नन्दप्रयाग के एक उर्जावान नवयुवक है, जिनकी नन्दप्रयाग की हर गतिविधि चाहे वो सामाजिक हो या धार्मिक में योगदान रहता है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अतुल शाह एक बेहतरीन उभरते हुए कलाकार और एक बहुत ही सुन्दर गायक भी है। उनके द्वारा नगर पंचायत की कई कल्याणकारी योजनाओं को उनके द्वारा निर्मित बेहतरीन वीडियों के माध्यम से प्रचारित किया गया। नगर अध्यक्ष ने भगवान बदरी विशाल और मां चण्डिका से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।