संस्कृति कर्मी लोक जागर गायक मोहन सिंह नेगी का निधन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

कल्प क्षेत्र उर्गम घाटी के संस्कृति कर्मी लोक जागर गायक 75 वर्षी श्री मोहन सिंह नेगी का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है । विगत 2 वर्षों से बीमार चल रही थे आज उनका पैतृक घाट श्री कल्पेश्वर कल्प गंगा पर उनके बेटे कुंवर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी ने चिता को अग्नि दी ।40 वर्षों से उन्होंने नंदा देवी के लोक जागरो का गायन विभिन्न गांव में किया ।जिसमें उरगम घाटी के नंद अष्टमी की पर्व के अलावा शिव पार्वती विवाह चैत्र मास के समय चोपता कोथिक, फुल नारायण मेला के अलावा ल्याँरी मणो मेला, देवग्राम मणौ मेला सलूड़ डुगरा नंदा देवी मेला के अलावा कई दर्जनों देवी रथ यात्रा में लोग जागर गायन का काम करते रहे लोक संस्कृति के संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान जीवन के अंतिम समय तक देते रहे उन्होंने हर समय नंदा देवी के लोग जाकर गायन का काम किया। सरकार की भले ही पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पाए किंतु अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए हर समय प्रयास किया ।कल्प घाटी के गौरा देवी रथ यात्रा में भी 6 माह तक अपना अमूल्य योगदान दिया। उनकी मृत्यु पर कल्प क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने दुख व्यक्त किया जिसमें क्षेत्र प्रमुख हरीश परमार जी देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत मेला कमेटी उरगम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी गणिया कुंवर सिंह चौहान जागर बेता शिव सिंह चौहान , शिव सिंह काला, मेला कमेटी भरकी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता बी एस रावत, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता उजागर सिंह, सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Next Post

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने की चर्चा - संजय कुंवर जोशीमठ

आज आम आदमी पार्टी जोशीमठ इकाई की ब्लॉक सभागार जोशीमठ में संगठन के कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा के चुनाव विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई कार्यक्रम पर कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता भवान सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह ब्लॉक महामंत्री गबर सिंह फर्स्वाण, जिला उपाध्यक्ष रणजीत […]

You May Like