![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-26-at-9.51.04-AM-1024x576.jpeg)
कोरोना से मिली राहत की बाद अब हर जगह धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। नगर पंचायत नंदप्रयाग में भी ठंड के बीच राम भक्तों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर हिमानी वैष्णव एवं अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय के साथ नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने मिलकर नंदप्रयाग की रामलीला में नगर वासियों के सुख समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना हेतु में ₹11000 राम भेंट दी गई।