भालू के हमले में महिला घायल, सीएचसी गैरसैंण में भर्ती

Team PahadRaftar

भालू के हमले में महिला घायल, सीएचसी गैरसैंण में भर्ती

गैरसैंण ब्लाक के एक गांव में भालू ने हमला कर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार हो-हल्ला कर महिला की जान बचाई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल को महिला 21 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल स्थति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहलचौरी न्याय पंचायत स्थित थाला गांव में रविवार प्रातः 60 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलवंत सिंह समीप के जंगल में कास्तकारी के लिए जा रही थी। गांव से 600 मीटर दूरी पर घात लगाए भालू ने एकाएक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला के हाथ से उसकी दरांती छिटक कर दूर जा गिरी, जिस कारण महिला भालू का सख्ती से मुकाबला नही कर सकी। गांव समीप होने के कारण महिला की चीख पुकार सुन कर ग्रामीण जंगल की ओर भागे। ग्रामीणों के शोर शराबे से घबरा कर भालू महिला को छोड़ जंगल में भागा। । खून से लथपथ घायल महिला को ग्राम प्रधान बलबीर सिंह मेहरा सहित ग्रामीणों ने 108 की मदद से सीएचसी गैरसैंण पहुंचाया, जहां डॉ विकास की टीम द्वारा महिला का उपचार किया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन रावत ने बताया कि महिला के गले, कंधे व माथे पर कुल 21 टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायल की हालत खतरे सड़ बाहर है।

Next Post

शासन - प्रशासन ने नहीं की मदद तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया पैदल मार्ग - पहाड़ रफ्तार

चमोली जिले के निजमुला घाटी के पाणा गांव में विगत दिनों हुई भारी बारिश व भूस्खलन से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसको खोलने में शासन – प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की गई तो ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान कर सड़क खुलने का मन बनाया और दीवार निर्माण […]

You May Like